
दिल्ली से हैदराबाद जा रही विस्तारा फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, जानें वजह
AajTak
दिल्ली से हैदराबाद जा रही विस्तारा की फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. हालांकि, कुछ देर बाद ही प्लेन को हैदराबाद के लिये रवाना कर दिया गया. बताया जा रहा है कि फ्लाइट को मेडिकल इमरजेंसी के कारण जयपुर में लैंड किया गया था.
दिल्ली हैदराबाद जा रही विस्तारा की फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. हालांकि, थोड़ी देर बाद प्लेन को वापस हैदराबाद के लिये रवाना कर दिया गया. प्लेन को मेडिकल इमरजेंसी के चलते जयपुर में लैंड कराया गया था. जिस फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, वह विस्तारा की UK-829 फ्लाइट थी.
बताया जा रहा है कि प्लेन को मेडिकल इमरजेंसी के चलते जयपुर में लैंड कराना पड़ा, जिसके बाद बीमार यात्री को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया.
हाल ही में आकासा एयर की एक फ्लाइट को भी मेडिकल इमरजेंसी के बाद मध्य प्रदेश के भोपाल में लैंड कराया गया था. यह फ्लाइट वाराणसी से मुंबई जा रही थी. हालांकि, इमरजेंसी लैंडिंग के बाद भी यात्री की जान नहीं बच सकी थी.
घटना 15 अगस्त 2024 को हुई थी. 172 यात्रियों के साथ अकासा एयर की वाराणसी-मुंबई उड़ान की एक यात्री के बीमार पड़ने के बाद भोपाल के राजा भोज हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी. डॉक्टरों ने जांच के बाद यात्री को मृत घोषित कर दिया था.
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से विमानों में बम की झूठी धमकी की खबरें भी लगातार सामने आ रही हैं. पिछले हफ्ते कम 85 विमानों में बम की धमकी मिलीं, जिसमें से अधिकतर अंतरराष्ट्रीय रूट पर उड़ान भरने वाली फ्लाइट शामिल थीं. प्रभावित उड़ानों में एअर इंडिया के 20, इंडगो के 20, विस्तारा के 20 और अकासा के 25 विमान शामिल हैं.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









