
दिल्ली से यूपी कैसे पहुंचा कूड़ा? गाजियाबाद मेयर के आरोप के बाद BJP ने घेरा, MCD ने दी सफाई
AajTak
दिल्ली से सटे गाजियाबाद की मेयर ने एमसीडी पर आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजधानी का कूड़ा यूपी में फेंका जा रहा है. मेयर ने दावा किया कि एमसीडी के नौ ट्रक भी पकड़े गए हैं. इसके साथ ही नंदग्राम पुलिस थाने में एफआईआर के लिए तहरीर भी दी गई है. इस आरोप के बाद बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को घेरा, जिसके बाद दिल्ली नगर निगम की ओर से सफाई आई है.
गाजियाबाद की मेयर ने ऐसा दावा किया है, जिसने दिल्ली की सियासत में बीते शनिवार को तूफान खड़ा कर दिया. मेयर सुनीता दयाल ने कहा कि दिल्ली नगर निगम के कूड़ों से भरे नौ ट्रकों को पकड़ा गया है. उनका आरोप है कि ये ट्रक गाजियाबाद में कूड़ा फेंकने आए थे. मेयर ने दावा किया कि दिल्ली में कूड़ों के ढेर कम करने के लिए बिना इजाजत गाजियाबद में कूड़ा डाला जा रहा है.
गाजियाबाद की मेयर ने कहा कि छह गाड़ियां मुरादनगर से टीला मोड़ की ओर पाइल लाइन रोड पर और तीन गाड़ियां भट्टा नंबर 5 रोड शाहपुर गांव के पास राजनगर एक्सटेंशन एरिया में पकड़ी गईं, जिन्हें नंदग्राम पुलिस के हवाले कर दिया गया. जबकि छह गाड़ियों को मुरादनगर पुलिस को सौंपा गया. इसके साथ ही नगर निगम की ओर से नंदग्राम थाने में एफआईआर के लिए तहरीर भी दे दी गई है.
डिप्टी सीएम ने दी कार्रवाई करने की चेतावनी
वहीं मामला तूल पकड़ता हुए देख यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ऐसा होता है तो हम दिल्ली सरकार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे. राज्य में किसी को भी कूड़ा फेंकने का अधिकार नहीं है.
दिल्ली बीजेपी ने किया AAP पर हमला
वहीं इस मामले पर आम आदमी पार्टी को घेरने के लिए दिल्ली बीजेपी भी कहां पीछे रह सकती थी. बीजेपी नेता हर्ष मल्होत्रा, प्रवीण शंकर कपूर और निगम में नेता विपक्ष राजा इकबाल सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर AAP को खरी-खोटी सुनाईं.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







