
दिल्ली से दुबई ड्रामे के बाद, अब मुकेश अंबानी की कंपनी के पास पहुंचा JioHotstar
AajTak
JioHotstar Domain: दिल्ली से दुबई तक का सफर कर चुका JioHotstar.com डोमेन आखिरकार रिलायंस के पास पहुंच गया है. रिलायंस की सब्सिडियरी Viacom 18 Media के पास इस डोमेन का अधिकार है. हालांकि, कंपनी को इस डोमेन का अधिकार कैसे मिला इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है. ये डोमेन जियो सिनेमा और डिज्नी प्लस हॉटस्टार के मर्जर के साथ चर्चा में आया था.
कई दिनों के ड्रामे के बाद आखिरकार JioHotstar.com डोमेन का मालिकाना हक रिलायंस को मिल गया है. रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी Viacom 18 Media के पास JioHotstar.com का अधिकार है. ये डोमेन अब मुकेश अंबानी की कंपनी Viacom 18 के नाम पर रजिस्टर है.
WHOis वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक JioHotstar 20 सितंबर 2024 को रजिस्टर हुआ है और 26 सितंबर 2026 तक इसकी वैधता है. ये रिकॉर्ड 2 दिसंबर 2024 को आखिरी बार अपडेट किया गया था.
वेबसाइट ने मनीष पेन्यूली को रजिस्ट्रेंट, ऐडमिनिस्ट्रेटिव और टेक्निकल कॉन्टैक्ट के लिए लिस्ट किया है. मनीष को Viacom 18 के प्रतिनिधि के तौर पर यहां लिस्ट किया गया है. इससे पता चलता है कि JioHotstar.com डोमेन का अधिकार पूरी तरह से अब रिलायंस ग्रुप के पास है.
यह भी पढ़ें: Jio का सबसे सस्ता रिचार्ज, 200 रुपये से कम है कीमत और डेली 2GB डेटा
पिछले कुछ दिनों में इस डोमेन को लेकर बहुत ड्रामा हुआ है. जियो सिनेमा और Disney+ Hotstar के मर्जर के तारीख करीब आते ही ये डोमेन भी चर्चा में आया था. शुरुआत में इस डोमेन को दिल्ली के एक इंजीनियर ने खरीदा था, जिसने इस पर एक ओपन लेटर भी लिखा हुआ था.
इंजीनियर ने साफ कहा था कि वो इस डोमेन को रिलायंस को देने के लिए तैयार है, लेकिन इसके लिए उन्हें उसकी आगे की पढ़ाई का खर्च उठाना होगा. हालांकि, बाद में इस डोमेन को दुंबई के दो बच्चों की एक संस्था ने खरीद लिया. उन्होंने इस डोमेन को रिलायंस को दान में देने का विकल्प भी रखा था. रिलायंस तक ये डोमेन कैसे पहुंचा है इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










