
दिल्ली से अगवा कर एक साल के बच्चे को मथुरा में बेचा... पुलिस ने ऐसे किया बाल तस्करी रैकेट का खुलासा
AajTak
आउटर दिल्ली के पुलिस उपायुक्त जिम्मी चिराम ने इस रैकेट के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस टीम ने बच्चे को मथुरा की एक दंपति के कब्जे से बरामद किया और उस दंपति को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि बच्चे को उसके परिवार को सौंप दिया गया है.
दिल्ली पुलिस ने एक साल के एक लापता बच्चे को सकुशल रेस्क्यू कर लिया. साथ पुलिस ने बच्चों की तस्करी में लिप्त एक रैकेट का खुलासा कर दिया है. इस मामले में एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और तीन अन्य महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है.
आउटर दिल्ली के पुलिस उपायुक्त जिम्मी चिराम ने इस रैकेट के बारे में खुलासा करते हुए पीटीआई को बताया कि पुलिस टीम ने बच्चे को मथुरा की एक दंपति के कब्जे से बरामद किया और उस दंपति को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि बच्चे को उसके परिवार को सौंप दिया गया है.
डीसीपी जिम्मी चिराम ने आगे बताया कि 8 जुलाई को सुल्तानपुरी थाने में कंझावला रोड से लापता बच्चे के बारे में सूचना मिली थी. फिर बच्चे की मां के बयान के आधार पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई और आगे की जांच शुरू की गई.
पुलिस उपायुक्त के मुताबिक, पुलिस टीम ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया और एक महिला की पहचान की जिसने बच्चे का अपहरण किया था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि उस महिला को कृष्ण विहार इलाके से पकड़ा गया.
डीसीपी ने बताया कि दिल्ली से अगवा किए गए बच्चे को वृंदावन की एक दंपति को 3.30 लाख रुपये में बेचा गया था. इससे पहले वो बच्चा कई लोगों के पास होकर गया था.
डीसीपी ने बताया कि उस महिला के पति अर्पित ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि दंपति एक बच्चा चाहते थे और उन्होंने एक महिला के माध्यम से बच्चे की खरीददारी की थी, जो मध्यस्थ की भूमिका में थी. पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









