
दिल्ली: शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन पर इंटरैक्टिव संग्रहालय प्रदर्शनी का उद्घाटन, ट्रेन ‘चलाने’ का ले सकेंगे आभासी अनुभव
AajTak
दिल्ली मेट्रो के शिवाजी स्टेडियम स्टेशन पर आने वाले पर्यटक व आगंतुक अब मेट्रो ट्रेन ‘चलाने’ का अनुभव भी ले सकते हैं. दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने यात्रियों और सामान्य लोगों के साथ अधिक जुड़ने के लिए ‘इंटरैक्टिव संग्रहालय’ की स्थापना की है.
दिल्ली मेट्रो के शिवाजी स्टेडियम स्टेशन पर आने वाले पर्यटक व आगंतुक अब मेट्रो ट्रेन ‘चलाने’ का अनुभव भी ले सकते हैं. दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने यात्रियों और सामान्य लोगों के साथ अधिक जुड़ने के लिए ‘इंटरैक्टिव संग्रहालय’ की स्थापना की है. संग्रहालय का उद्घाटन बुधवार को डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक विकास कुमार और डीएमआरसी की प्रथम महिला डॉ. शालिनी सिंह की उपस्थिति में किया गया. डॉ. विकास कुमार ने मेट्रो म्यूजियम को इसे युवा पीढ़ी के लिए जानकारी का माध्यम बताया.
दिल्ली मेट्रो का इतिहास जान सकते हैं नए एग्जीबिशन में दिल्ली मेट्रो के विकास को दिखाता एक इंटरैक्टिव डिस्प्ले विशेष रूप से आकर्षक का केंद्र बना हुआ है. जो बीते वर्षों और ऐतिहासिक तस्वीरों के माध्यम से दिल्ली मेट्रो की अब तक की यात्रा को दर्शा रहा है. यहां यात्रियों को ट्रेन परिचालन का बेहतर अनुभव के साथ मेट्रो की एक रोमांचक यात्रा का अनुभव मिल रहा है. मेट्रो द्वारा आयोजित इंटरैक्टिव संग्रहालय प्रदर्शनी में दिल्ली मेट्रो की यात्रा, पर्यटक आकर्षण, ड्राइविंग सिम्युलेटर को दिखाया गया है. संग्रहालय में यात्री बीते वर्षों में दिल्ली मेट्रो के विकास और तकनीकी प्रगति को देख सकेंगे.
इंटरैक्टिव क्विज का आयोजन दिल्ली मेट्रो प्रणाली और इसके विभिन्न पहलुओं के बारे में एक इंटरैक्टिव क्विज यात्रियों के ज्ञान का परीक्षण करेगी. इसके अलावा, पुलों और वायाडक्ट्स के साथ भूमिगत और ऊंचे ट्रैक के कामकाज को दिखाने वाले कामकाजी मॉडल को प्रदर्शन के लिए जोड़ा गया है.
ये प्रदर्शनियां पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर स्थित मौजूदा मेट्रो संग्रहालय तक होंगी. पटेल चौक पर सीमित स्थान की कमी के कारण, इन प्रदर्शनियों को अंततः सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर एक बड़े और अधिक विस्तृत संग्रहालय में ट्रांसफर कर दिया जाएगा. डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार ने मेट्रो म्यूजियम को इसे युवा पीढ़ी के लिए जानकारी का माध्यम बताया. प्रदर्शनी में एक इंटरेक्टिव डिस्प्ले है, जो दिल्ली मेट्रो के 21 वर्ष की यात्रा को तस्वीरों के माध्यम से दर्शाता है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








