
दिल्ली: शाहीन बाग में वक्फ के सपोर्ट में निकली धन्यवाद यात्रा, बीजेपी ने AIMPLB पर साधा निशाना
AajTak
दिल्ली के शाहीन बाग में वक्फ संशोधन बिल के समर्थन में धन्यवाद यात्रा आयोजित की गई, जिसमें बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी शामिल हुए. सिद्दीकी ने वक्फ कानून की सराहना करते हुए कहा कि यह पिछड़े मुस्लिम, महिलाओं और विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व देता है.
दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में वक्फ संशोधन विधेयक के दोनों सदनों से पास होने और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से मंजूरी दिए जाने के बाद 'धन्यवाद यात्रा' निकाला गया. यह यात्रा रविवार को 'क्लीन ओखला, ग्रीन ओखला' संस्थान द्वारा आयोजित की गई थी. इस यात्रा में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल हुए.
BJP ने पदयात्रा के दौरान क्या कहा?
बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने यात्रा के दौरान ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) के खिलाफ जांच की मांग की. सिद्दीकी ने बताया कि बीते 10 सालों से ओखला और शाहीन बाग की जनता की समस्याओं का निपटारा करने के लिए काम कर रहे हैं. आज के पदयात्रा के जरिए हमने पीएम नरेंद्र मोदी को वक्फ संशोधन कानून के समर्थन में धन्यवाद पत्र सौंपा है. इस पदयात्रा में 70 से अधिक मुस्लिम लोग शामिल हुए, जिसमें बड़ी संख्या में शाहिन बाग में महिलाएं भी थीं.
यह भी पढ़ें: 'शाहीन बाग, खान मार्केट, सीलमपुर... बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठ से बदली दिल्ली की डेमोग्राफी', बीजेपी ने JNU रिपोर्ट से गिनाए 22 नाम
असली मुस्लिम समाज इस वक्फ कानून का सराहना कर रहा है. क्योंकि यह कानून पिछड़े मुस्लिम, महिलाएं और विभिन्न मुस्लिम वर्गों को वक्फ बोर्ड में रिप्रेजेंटेशन देने की बात है. हम जानते हैं कि गिने चुने लोग ही इसका विरोध कर रहे हैं, जैसे ओवैसी और मदनी. जो संगठन देश को आगे बढ़ता देखना चाहते हैं, वह इस कानून के पास होने से खुशी जता रहे हैं.
AIMPLB को लेकर क्या बोले BJP नेता जमाल सिद्दीकी?

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








