
दिल्ली: शाहदरा में मॉर्निंग वॉक पर निकले बर्तन कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों ने 8 राउंड चलाई गोली, शख्स की मौत
AajTak
दिल्ली के शाहदरा में फायरिंग की घटना में एक बर्तन कारोबारी की मौत हो गई है. वह मॉर्निंग वॉक से लौट रहे थे, जब दो हमलावरों ने उनपर गोली चला दी. बताया जा रहा है कि कम से कम 8 राउंड फायरिंग हुई है. पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है.
दिल्ली के शाहदरा में एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है. यहां मॉर्निंग वॉक पर निकले एक शख्स पर गोली चली. बताया जा रहा है कि 7-8 राउंड फायरिंग हुई और कम से कम चार गोलियां लगी है. बाइक पर आए दो हमलवारों ने हमला किया. पीड़ित बर्तन व्यापारी है और इस हमले में उनकी मौत हो गई. दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है.
शाहदरा डीसीपी ने बताया कि थाना फर्श बाजार में गोलीबारी की घटना के बारे में एक पीसीआर कॉल आई थी. पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पाया कि 52 वर्षीय सुनील जैन को गोली लगी थी, जिसमें वह घायल हो गए थे. डीसीपी ने बताया कि वह यमुना स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में सुबह की सैर के बाद अपने घर लौट रहे थे. उन्हें बताया गया कि एक बाइक पर आए दो शख्स ने उन्हें गोली मार दी. क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया और जांच चल रही है.
दो हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
क्राइम सीन की तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि शख्स मॉर्निंग वॉक से आ रहा था, जिसे कहा जा रहा है कि चार गोलियां लगीं. क्राइम सीन पर काफी खून के धब्बे मिले हैं. स्कूटी भी सड़क पर गिरी है. घटना की जानकारी पुलिस को 8.36 पर मिली और फिर पुलिस टीम मौके पर पहुंची.
अमित शाह ने दिल्ली को बर्बाद किया- केजरीवाल
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी शाहदरा में हुई गोलीबारी पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज के एक्स पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, "अमित शाह जी ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया. दिल्ली को जंगल राज बना दिया. चारों तरफ लोग दहशत की जिंदगी जी रहे हैं. बीजेपी से अब दिल्ली की कानून व्यवस्था नहीं संभल रही. दिल्ली वालों को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी."

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










