
दिल्ली: शादी प्रस्ताव ठुकराने पर लड़की को परेशान कर रहा था युवक, भाई ने दोस्तों संग मिलकर कर दी हत्या
AajTak
दिल्ली के द्वारका में शादी प्रस्ताव ठुकराने पर युवक लड़की को लगातार परेशान कर रहा था जिसके बाद युवती के भाई ने दोस्तों संग मिलकर उसकी हत्या कर दी. मृतक की पहचान अवनीश सक्सेना के रूप में हुई है. उसका शव 13 मई को बाबा हरिदास नगर में खेत से बरामद हुआ था. पुलिस ने हत्या के इस मामले में युवती के भाई समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है.
दिल्ली के द्वारका इलाके में एक 36 साल के शख्स की की चार लोगों ने बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार युवक पर आरोप था कि वह एक युवती और उसके परिवार को लगातार शादी प्रस्ताव ठुकराने पर परेशान कर रहा था.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक मृतक की पहचान अवनीश सक्सेना (36) के रूप में हुई है. उसका शव 13 मई को बाबा हरिदास नगर क्षेत्र स्थित दिचाऊं-बक्करवाला रोड के पास एक खेत में मिला था. पास ही उसकी मोटरसाइकिल भी लावारिस हालत में पाई गई थी.
पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित सिंह ने बताया कि एक पीसीआर कॉल पर उन्हें अज्ञात शव और एक मोटरसाइकिल के बारे में सूचना मिली थी. क्राइम और फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया और वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मृतक की पहचान की गई.
शुरुआती जांच में सामने आया कि अवनीश एक युवती से जबरन शादी करने का दबाव बना रहा था. युवती और उसके परिवार ने परेशान होकर दिल्ली छोड़ दी और युवक का फोन उठाना बंद कर दिया. इसके बाद अवनीश ने उन्हें सामाजिक बदनामी और जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी.
पुलिस के अनुसार, उसने युवती के भाई के साथ मारपीट भी की थी. इस घटना के बाद युवती के भाई ने अपने पड़ोसी देवेंद्र सिंह को इसकी जानकारी दी और दोनों ने मिलकर अवनीश की हत्या की योजना बनाई.
14 मई को आरोपी ईशांत पासवान ने अवनीश को 80,000 रुपये की वसूली के बहाने एक सुनसान जगह बुलाया. वहां पहले से देवेंद्र मौजूद था. जैसे ही वो खेत में पहुंचे, ईशांत ने अवनीश के सिर पर तेजधार हथियार से वार किया और फिर देवेंद्र ने भी हमला किया. दो अन्य आरोपी राहुल (24) और विशाल उर्फ गोलू (28) निगरानी करते रहे. हत्या के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए और शव तथा बाइक को वहीं छोड़ दिया.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










