
दिल्ली शराब नीति घोटाला: LG को रिपोर्ट, सरकारी गवाह और सिसोदिया-संजय की गिरफ्तारी, 15 महीने की जांच में कब क्या-क्या हुआ?
AajTak
दिल्ली के शराब घोटाला मामले की दो-दो केंद्रीय एजेंसियां जांच कर रही हैं. शुरुआत में उपराज्यपाल ने इस केस को जांच के लिए सीबीआई के पास ट्रांसफर किया था. बाद में वित्तीय गड़बड़ी सामने आने पर प्रवर्तन निदेशालय की भी एंट्री हुई. दोनों एजेंसियों ने इस पूरे मामले में बड़े दावे किए हैं. सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में मनीष सिसोदिया को आरोपी बनाया है. ईडी की जांच में इस केस की आंच संजय सिंह तक पहुंच गई.
आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है. जांच एजेंसी ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले की जांच के सिलसिले में एक्शन लिया है. ईडी इस केस में 15 महीने से जांच कर रही है. इससे पहले 26 फरवरी को सीबीआई ने दिल्ली के तत्कालीन डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था. इस मामले में सीबीआई जहां पॉलिसी में गड़बड़ी और करप्शन को लेकर जांच कर रही है. वहीं ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से सच्चाई तक पहुंचने में जुटी है. हम आपको बताएंगे कि दिल्ली शराब घोटाले की 15 महीने की जांच में कब क्या-क्या हुआ?
डेढ़ साल के अंदर दिल्ली की सत्तारूढ़ पार्टी AAP से जुड़े तीसरे बड़े नेता की गिरफ्तारी से सियासत भी गरमा गई है. AAP और बीजेपी आमने-सामने हैं. गुरुवार को AAP कार्यकर्ता गिरफ्तारी का विरोध करेंगे. इससे पहले ईडी ने 30 मई, 2022 को एक अलग मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के तत्कालीन मंत्री सत्येन्द्र जैन को गिरफ्तार किया था. बुधवार सुबह ईडी की टीम राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नॉर्थ एवेन्यू स्थित सरकारी आवास पर पहुंची. यहां दिनभर की पूछताछ के बाद संजय को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया.
संजय को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा
संजय को गुरुवार को दिल्ली की स्थानीय अदालत में पेश किए जाएगा, जहां ईडी संजय को कस्टडी में दिए जाने की मांग करेगी. गिरफ्तारी से पहले संजय ने एक वीडियो संदेश रिकॉर्ड किया. इसमें उन्होंने कहा, ईडी बिना किसी सबूत के मुझे जबरन गिरफ्तार कर रही है. मुझे मरना स्वीकार है लेकिन झुकना नहीं.
'मैं केजरीवाल का सिपाही, पीछे नहीं हटूंगा'
संजय ने आगे कहा, मैंने अडानी के घोटालों का खुलासा किया और ईडी के पास कई शिकायतें दर्ज कीं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. मोदी जी 2024 का चुनाव बुरी तरह हार रहे हैं. वे अत्याचार करके और लोगों को जेल में डालकर नहीं जीत सकते. हम अरविंद केजरीवाल के सिपाही हैं. अत्याचार के सामने पीछे नहीं हटेंगे.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









