
दिल्ली शराब नीति केस में के कविता को मिलेगी जमानत? याचिका पर कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
AajTak
शराब घोटाले से संबंधित सीबीआई मामले में के कविता न्यायिक हिरासत में हैं. सीबीआई ने उन्हें दिल्ली की तिहाड़ जेल से हिरासत में लिया था. इसके बाद 12 अप्रैल को अदालत के समक्ष पेश किया था, जहां से अदालत ने उन्हें 15 अप्रैल तक सीबीआई की हिरासत में भेज दिया था. इसके बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. इसी मामले में कविता ने कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी.
राऊज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को शराब नीति मामले की जांच कर रही सीबीआई के मामले में के. कविता द्वारा दायर जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया. कोर्ट अब 2 मई को फैसला सुनाएगा. शराब घोटाले से संबंधित सीबीआई मामले में के कविता न्यायिक हिरासत में हैं. सीबीआई ने उन्हें दिल्ली की तिहाड़ जेल से हिरासत में लिया था. इसके बाद 12 अप्रैल को अदालत के समक्ष पेश किया था, जहां से अदालत ने उन्हें 15 अप्रैल तक सीबीआई की हिरासत में भेज दिया था. इसके बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. इसी मामले में कविता ने कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी.
कोर्ट ने के कविता की ओर से भी दलीलें सुनीं, जिसमें प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जांच किए जा रहे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत की मांग की गई है. सीबीआई मामले में सुनवाई के दौरान, के कविता के वरिष्ठ वकील विक्रम चौधरी ने तर्क दिया कि कविता को उनकी गिरफ्तारी से महीनों पहले दर्ज किए गए बयानों पर गिरफ्तार किया गया था और कोई नया सबूत नहीं था, जिसके आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है. उन्हें गिरफ्तार करने की कोई आवश्यकता नहीं थी और बिना गिरफ्तारी के भी आरोप पत्र दायर किया जा सकता था.
वकील ने यह भी तर्क दिया गया कि कविता एक महिला हैं और जब जमानत पर विचार किया जा रहा है तो वह एक अलग पायदान पर खड़ी हैं. उनके मुताबिक, तेलंगाना में जल्द ही चुनाव होने हैं, कविता मौजूदा एमएलसी और स्टार प्रचारक हैं. इसलिए उन्हें जमानत न देने से न केवल उन्हें बल्कि उनकी पार्टी को भी दिक्कत होगी. हालांकि, सीबीआई के वकील ने तर्क दिया कि कविता को उचित प्रक्रिया का पालन करने के बाद गिरफ्तार किया गया था, और दोहराया कि जांच जारी है और कविता की भूमिका बाद में सामने आई.
सीबीआई के वकील ने तर्क दिया कि कविता एक प्रमुख राजनीतिक व्यक्ति हैं, अत्यधिक प्रभावशाली हैं और सत्ता में हैं. उन्होंने पहले भी मामले से जुड़े लोगों को धमकी दी है. इसलिए जमानत मिलने पर वह सबूतों से छेड़छाड़ करने का प्रयास कर सकती हैं. कविता को प्रमुख साजिशकर्ताओं में से एक बताते हुए, सीबीआई ने कहा कि कविता जमानत देने के लिए आवश्यक ट्रिपल टेस्ट को पूरा नहीं करती हैं.
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कविता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील एएम सिंघवी ने इसे 'एक अजीब मामला' कहा. उन्होंने कहा किकविता ने पूरा सहयोग किया है, सभी बयान दर्ज किए गए और उन्होंने हर समन का जवाब दिया. उन्होंने दलील दी कि ईडी ने जांच पूरी कर ली है और जब वे हिरासत में हैं तो ईडी अरविंद केजरीवाल से उनका आमना-सामना कराने में विफल रही. यह बताते हुए कि के कविता ने स्वेच्छा से सभी फोन ईडी को दे दिए थे, सिंघवी ने सवाल किया कि ईडी कैसे दावा कर सकती है कि सबूत नष्ट हो गए हैं.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









