
दिल्ली शराब घोटाला: 14 घंटे रेड, सिसोदिया के करीबियों से दिनभर CBI की पूछताछ, अब तक क्या-क्या हुआ?
AajTak
दिल्ली के शराब घोटाले ने राजधानी की सियासत में बड़ा भूचाल ला दिया है. स्थिति ऐसी है कि मनीष सिसोदिया के घर रेड पड़ चुकी है, उनके करीबियों से पूछताछ हुई है और आने वाले दिनों में और भी कई नाटकीय मोड़ आ सकते हैं. इस सब के अलावा आम आदमी पार्टी ने इस पूरे विवाद को 2024 के लोकसभा चुनाव से जोड़ दिया है, इसे केजरीवाल बनाम मोदी की लड़ाई बना दिया है.
दिल्ली का शराब घोटाला आम आदमी पार्टी सरकार के लिए बड़ा सिर दर्दी बन गया है. जो मामला शुरुआत में सिर्फ एलजी बनाम केजरीवाल तक सीमित दिखाई पड़ रहा था, अब सीबीआई जांच शुरू हो चुकी है, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया तक आंच पहुंच गई है और कई तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं. इस पूरे मामले के कई पहलू हैं, कई किरदार हैं और एक ऐसी राजनीति है जिसके तार सीधे-सीधे 2024 के लोकसभा चुनाव से जुड़ रहे हैं.
सिसोदिया के घर 14 घंटे रेड
शराब घोटाले के पूरे घटनाक्रम की बात करें तो इसकी शुरुआत शुक्रवार सुबह से हो गई थी. सीबीआई ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर रेड डाली. उनके साथ-साथ कई दूसरे सरकारी अधिकारियों के घर पर भी छापेमारी चली. ये दौर पूरे 14 घंटे तक चलता रहा. इस रेड के दौरान सीबीआई ने कई दस्तावेज जमा किए, बताया गया कि कुछ तो वो सीक्रट डॉक्यूमेंट्स थे जो किसी भी सरकारी अधिकारी के आवास पर नहीं होने चाहिए थे. जांच का दायरा आगे बढ़ा तो जांच एजेंसी ने सिसोदिया की गाड़ी तक की जांच कर डाली. जब 14 घंटे बाद ये रेड खत्म हुई, तो सीबीआई अपने साथ मनीष सिसोदिया का फोन ले गई, लैपटॉप भी जब्त कर लिया गया और उनके ईमेल डेटा को भी सिक्योर किया गया.
पहले दिन छानबीन, दूसरे दिन पूछताछ
अब पहले दिन की सीबीआई कार्रवाई ने अगले दिन की भूमिका तैयार कर दी थी. रेड का दौर समाप्त हुआ था, ऐसे में अगला कदम पूछताछ होना था. सवाल सिर्फ ये था कि सीबीआई सबसे पहले मनीष सिसोदिया से पूछताछ करेगी या फिर उनके करीबियों को बुलाया जाएगा. शनिवार सुबह सीबीआई ने उम्मीद के मुताबिक अपनी पूछताछ शुरू की. मनीष सिसोदिया के उन करीबियों को सवाल-जवाब के लिए बुलाया गया, जिन पर आरोप है कि उन्होंने कमीशन लेने के बदले शराब व्यापारियों को लाइसेंस दिए. उन करीबियों से 12 घंटे तक लगातार पूछताछ हुई, दस्तावेजों के आधार पर कई सवाल दागे गए, अब क्या जवाब दिए गए, सीबीआई का क्या काउंटर रहा, अभी तक इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
सीबीआई की FIR ने तैयार की आगे की भूमिका

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









