
दिल्ली विस्फोट मामला: पुलिस जांच में 6 संदिग्ध मिले, बम बनाने की रिपोर्ट का इंतजार
AajTak
दिल्ली के रोहिणी में CRPF स्कूल की दीवार में बम विस्फोट के चार दिन बाद दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध के रूप में छह लोगों की पहचान की है. ये सभी घटना से पहले विस्फोट स्थल पर गए थे. एक सूत्र ने बताया कि पुलिस फिलहाल विस्फोट के एग्जैक्ट नेचर का पता लगाने के लिए फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.
दिल्ली के रोहिणी में CRPF स्कूल की दीवार में बम विस्फोट के चार दिन बाद दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध के रूप में छह लोगों की पहचान की है. ये सभी घटना से पहले विस्फोट स्थल पर गए थे. एक सूत्र ने बताया कि पुलिस फिलहाल विस्फोट के एग्जैक्ट नेचर का पता लगाने के लिए फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. उन्होंने कहा कि मामले के संबंध में अब तक करीब 100 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है.
सूत्र के अनुसार, पुलिस अब उन छह लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जो विस्फोट से पहले अलग-अलग समय अंतराल पर विस्फोट स्थल पर देखे गए थे. सूत्र ने कहा, 'पुलिस ने 72 घंटे से अधिक समय के सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया है, जिसके बाद सीआरपीएफ स्कूल के पास देखे गए छह लोगों की तलाश की जा रही है. हालांकि, उन छह की पहचान अभी सत्यापित नहीं की गई है.
20 अक्टूबर को रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में हुआ था विस्फोट मालूम हो कि 20 अक्टूबर को रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में स्कूल की दीवार में जोरदार धमाका हुआ. हालांकि, इस विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इससे आस-पास की दुकानों के होर्डिंग और इलाके में खड़ी कुछ गाड़ियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए. घटना से एक रात पहले एक संदिग्ध की सीसीटीवी फुटेज मिली थी और विस्फोट से ठीक पहले घटनास्थल के पास देखे गए दो दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की गई थी.
100 लोगों से पूछताछ जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने स्थानीय लोगों, दुकानदारों और सुरक्षा गार्डों समेत करीब 100 लोगों से पूछताछ की है, लेकिन उन्हें अभी तक कोई बड़ी सफलता नहीं मिली है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि स्कूल की दीवार के पास जमीन से एक फुट नीचे लगाए गए बम की सही स्ट्रक्चर क्या थी.
2 किलोग्राम से अधिक हो सकता है विस्फोटक का वजन एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फोरेंसिक टीमों और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के विशेषज्ञों ने मौके से सैंपल एकत्र किए हैं और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. ऐसा संदेह है कि भूरे रंग के पैकेट में लिपटा यह बम तीन केमिकल्स हाइड्रोजन पेरोक्साइड, बोरेट और नाइट्रेट के मिश्रण से बनाया गया था, जिसका वजन 2 किलोग्राम से अधिक था.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना के एक दिन बाद पुणे से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की एक टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया और सैंपल एकत्र किए. गुरुवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की एक टीम ने रोहिणी में दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक की.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.









