
दिल्ली: वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी को BMW ने मारी टक्कर, मौत, पत्नी समेत 3 लोग घायल
AajTak
दिल्ली कैंट मेट्रो स्टेशन के पास BMW एक कार ने वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में सिंह की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और कार सवार दंपति घायल हो गए. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और फॉरेंसिक टीम की मदद से हादसे की जांच शुरू कर दी है.
राजधानी दिल्ली में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की मौत हो गई. हादसा रिंग रोड पर दिल्ली कैंट मेट्रो स्टेशन के पास हुआ, जब BMW एक कार ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में उनकी पत्नी सहित तीन लोग घायल हो गए.
पुलिस के मुताबिक, हादसा दोपहर में मेट्रो पिलर नंबर 67 के पास हुआ. मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर पलटी हुई BMW कार और डिवाइडर के पास खड़ी बाइक को बरामद किया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार एक महिला चला रही थी, जिसने पीछे से बाइक को टक्कर मारी. नवजोत सिंह अपनी पत्नी के साथ बाइक से जा रहे थे.
यह भी पढ़ें: बलरामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार महिला और भांजे की ली जान
हादसे के बाद महिला चालक और उसके पति ने दोनों को टैक्सी से अस्पताल पहुंचाया. लेकिन नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराने के बजाय उन्हें जीटीबी नगर स्थित नुअलाइफ अस्पताल ले जाया गया, जो करीब 17 किलोमीटर दूर है. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने नवजोत सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी का इलाज जारी है.
हादसे में कार चालक महिला और उसका पति दोनों गुरुग्राम निवासी हैं. वे भी घायल हुए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं. उनके बयान फिलहाल दर्ज नहीं किए जा सके हैं. पुलिस ने बताया कि BMW और बाइक दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है. क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लैब की मदद से दुर्घटनास्थल की जांच की गई.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







