
दिल्ली: लड़की को लेकर हुई बहस के बाद शख्स ने दो भाइयों को चाकू से गोदा, एक की मौत
AajTak
दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके से रविवार की रात करीब 22:19 बजे एचआरएच अस्पताल को इस घटना की सूचना मिली. इसके बाद मौके पर पहुंची डॉक्टरों की टीम ने दो भाइयों में से एक की मौत की पुष्टि की. वहीं दूसरे को अस्पताल में भर्ती कराया गया. इनमें बड़े भाई मिहिर की उम्र 21 और छोटे भाई प्रिंस की 20 साल है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में एक युवती को लेकर हुई बहस में एक शख्स ने दो भाइयों को चाकू से गोदकर घायल कर दिया. बुरी तरह जख्मी होने के बाद इनमें से एक की मौत हो गई. वहीं दूसरे शख्स का अस्पताल में इलाज जारी है.
रविवार की रात करीब 222:19 बजे एचआरएच अस्पताल को इस घटना की सूचना मिली. मरीज के चचेरे भाई नितेश ने इसकी सूचना दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची अस्पताल की टीम ने छोटे भाई को मृत घोषित कर दिया और बड़े भाई मिहिर को अस्पताल में भर्ती कराया. इनमें मिहिर की उम्र 21 और उसके भाई की 20 साल है.
कुछ दिन पहले लड़की को लेकर हुई थी बहस
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे कर्मचारी ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया. वहीं मिहिर का अस्पताल में इलाज जारी है. पूछताछ में पता चला कि मृतक और आरोपी सिद्धार्थ उर्फ मन्नू मलकागंज में पड़ोस के ही रहने वाले हैं. रविवार की रात करीब पौने नौ बजे आरोपी सिद्धार्थ ने दोनों भाइयों को चाकू से गोद दिया. इस घटना से कुछ दिन पहले ही एक लड़की को लेकर दोनों में काफी बहस हुई थी.
सीसीटीवी खंगाल रही क्राइम टीम
इस घटना में तत्काल कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. मौके पर क्राइम टीम को बुलाया गया. टीम वहां लगे सीसीटीवी खंगाल रही है और आरोपी की लोकेशन पता की जा रही है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







