
दिल्ली, लखनऊ, भोपाल समेत इन बड़े शहरों में 14 मार्च का सहरी और इफ्तार टाइमिंग
AajTak
Ramadan 2024: रमजान का पाक महीने नेमतों और बरकतों का कहा गया है. रमजान में रोजेदार सच्चे दिल से अल्लाह की इबादत करते हैं और अच्छे काम करते हैं. रमजान में दान देने का भी खास महत्व है जिसे जकात कहा जाता है. गरीबों को दान देने वाले से अल्लाह खुश रहता है.
रमजान का महीना शुरू हो गया है. गुरुवार 14 मार्च को इस रमजान का तीसरा रोजा रखा जाएगा. इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रमजान का नौंवा महीना होता है. यह महीना नेमतों और बरकतों से भरपूर है. मुस्लिम लोग इस महीने रोजा रखते हैं और भूख-प्यास में भी सच्चे दिल से अल्लाह की इबादत करते हैं. रोजा रखना हर मुस्लिम के लिए अनिवार्य है. रोजा रखने के लिए मुस्लिम लोग सुबह सूर्योदय से पहले ही सेहरी खाते हैं और इसके बाद इफ्तार में खजूर और पानी के साथ रोजा खोल लिया जाता है.
देश के हर एक शहर में रमजान की सेहरी और इफ्तार का समय अलग-अलग हो सकता है. इसलिए हम आपको बता रहे हैं दिल्ली, मुंबई, पटना, लखनऊ, भोपाल और हैदराबाद समेत देश के 10 बड़े शहरों में रोजा इफ्तार का समय.
दिल्ली- सेहरी खाने का समय सुबह 5 बजकर 13 मिनट में खत्म हो जाएगा. शाम 6 बजकर 31 मिनट पर इफ्तार का समय यानी रोजा खोला जाएगा.
मुंबई- सेहरी खाने का समय सुबह 5 बजकर 35 मिनट में खत्म हो जाएगा. शाम 6 बजकर 48 मिनट पर इफ्तार का समय यानी रोजा खोला जाएगा.
लखनऊ- सेहरी खाने का समय सुबह 4.59 बजे खत्म हो जाएगा. शाम 6 बजकर 16 मिनट पर इफ्तार का समय यानी रोजा खोला जाएगा.
पटना- सेहरी खाने का समय सुबह 4 बजकर 43 मिनट में खत्म हो जाएगा. शाम 5 बजकर 59 मिनट पर इफ्तार का समय यानी रोजा खोला जाएगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










