दिल्ली: रिटायर्ड ACP ने किया सुसाइड, बीमारी से थे परेशान
AajTak
जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम राजेन्द्र अधिकारी है. जिन्होंने अपने मुनिरका स्थित घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
दिल्ली पुलिस के एक रिटायर्ड एसीपी ने सुसाइड कर लिया है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम राजेन्द्र अधिकारी है. जिन्होंने अपने मुनिरका स्थित घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मृतक राजेन्द्र दिल्ली के कई थानों में SHO के पद पर भी तैनात रहे हैं. इसके बाद उन्हें प्रमोशन देकर एसीपी बनाया गया था. वह पिछले साल ही एसीपी के पद से रिटायर हुए थे. बताया जा रहा है कि वह अकेलेपन और लंबी बीमारी से परेशान थे और इसी के चलते उन्होंने ये कदम उठाया है
19 सितंबर को ASI ने भी किया था सुसाइड
बता दें कि इससे पहले दिल्ली पुलिस के एक ASI ने भी खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी. मृतक मध्य जिले के थाना प्रसाद नगर में तैनात थे. उन्होंने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली थी. मृतक एएसआई मनोज कुमार कुछ समय से अवसाद में चल रहे थे.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










