
दिल्ली-यूपी में जारी रहेगा लू का सितम, इन राज्यों में होगी प्री-मॉनसून बारिश, जानें मौसम पर IMD का अपडेट
AajTak
मौसम विभाग के मुताबिक, 29 मई तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में सीवियर हीटवेव का दौर जारी रहने की आशंका है. वहीं नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज यानी 26 मई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
उत्तर भारत के कई राज्य इस समय लू की चपेट में हैं. गर्मी का आलम यह है कि मानों सूरज आसमान से आग उगल रहा है. मौसम विभाग की मानें तो 29 मई तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में सीवियर हीटवेव का दौर जारी रहने की आशंका है. वहीं नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज यानी 26 मई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
दिल्ली का मौसम दिल्ली में 29 मई तक लू का दौर जारी रहने की आशंका है. इस दौरान तेज गर्म हवाएं चलेंगी और दिन का पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. देश के मौसम का हाल मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, गंगीय पश्चिम बंगाल में मध्यम बारिश और गरज के साथ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. वहीं 26 और 27 मई को पश्चिम बंगाल व ओडिशा तट पर समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब हो सकती है समुद्र में ऊंची लहरें हो सकती है. पूर्वोत्तर भारत, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है. इसके अलावा होटल आंध्र प्रदेश, दक्षिण तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार के पूर्वी हिस्सों और झारखंड में हल्की से मध्यम वर्षा संभव है. उत्तराखंड के दक्षिणी छत्तीसगढ़, कोंकण और गोवा, विदर्भ, मराठवाड़ा और रायलसीमा के हिस्सों में हल्की बारिश संभव है. वहीं राजस्थान में हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति हो सकती है और हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में हीटवेव की स्थिति हो सकती है.
देश की मौसमी गतिविधियां मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, मध्य बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं. वहीं पिछले 6 घंटों के दौरान 15 किमी प्रति घंटे की गति के साथ पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर गहरा डिप्रेशन 25 मई को 17.6 डिग्री पूर्व अक्षांश और 89.7 डिग्री उत्तर देशांतर के पास 0000 यूटीसी पर केंद्रित था. यह खेपुपारा (बांग्लादेश) से लगभग 490 किलोमीटर दक्षिण में, सागर द्वीप से 380 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में और कैनिंग से 530 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित था. इसके अलावा यह उत्तर दिशा में आगे बढ़ना जारी रख सकता है और 25 मई को 1200 यूटीसी पर पूर्व मध्य और निकटवर्ती उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है. यह उत्तर दिशा में जारी रहेगा और 26 मई 0000 यूटीसी को यह एक गंभीर चक्रवाती तूफान में और तेज हो सकता है. उत्तर की ओर बढ़ना जारी रह सकता है और 26 मई को 1700 और 1800 यूटीसी के बीच एक गंभीर चक्रवात के रूप में सागर द्वीप और खेपुपारा के बीच बांग्लादेश और निकटवर्ती पश्चिम बंगाल तट को पार कर सकता है. वहीं लैंडफॉल करते समय हवा की गति 110-120 से 135 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है. दक्षिण-पूर्वी राजस्थान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. एक ट्रफ रेखा दक्षिण-पूर्व राजस्थान पर बने चक्रवाती परिसंचरण से मध्य प्रदेश होते हुए छत्तीसगढ़ तक फैली हुई है. दक्षिणी केरल के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









