
दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैंपस में लड़कियों ने गाया सैयारा, अब जमकर हो रहा शेयर... वीडियो वायरल
AajTak
दिल्ली यूनिवर्सिटी के जीसस एंड मैरी कॉलेज के छात्रों ने कैंपस में सैयारा गीत गाया. जिसे सोशल मीडिया पर लोगों के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है.
सैयारा फिल्म और उसके गाने इन दिनों काफी चर्चा में है. इस मूवी से रिलेटेड काफी वीडियो हमें सोशल मीडिया पर वायरल देखने को मिल रहे हैं. सैयारा मूवी को रिलीज हुए लगभग एक महीने होने को है, लेकिन यह अभी भी लोगों में काफी चर्चित बनी हुई है. सैयारा फिल्म के प्रति लोगों की दिवानगी के वीडियो आपने भी खूब देखे होंगे, ऐसा ही एक वीडियो दिल्ली यूनिवर्सिटी से भी सामने आया है.
वायरल वीडियो को लोग कर रहे पसंद
ऐसा ही एक वीडियो दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों की वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लड़कियां सैयारा फिल्म का गाना गा रही हैं. वीडियो के सोशल मीडिया पर आने के बाद बड़ी संख्या में इसे शेयर कर रहे हैं. वीडियो में क्राउड भी गाने का आनंद ले रहा है और स्टूडेंट्स उस मोमेंट को रिकार्ड करते दिखाई दे रहे हैं.
दिल्ली यूनिवर्सिटी की वीडियो वायरल
यह वीडियो दिल्ली यूनिवर्सिटी के जीसस एंड मैरी कॉलेज का है. वीडियो में दिख रहा है कि 6-7 लड़कियां एक पेड़ के नीचे गाना गा रही हैं और उनके आसपास काफी स्टूडेंट जमा हैं. जब ये लड़कियां गाना शुरू करती हैं तो उसके बाद दूसरी गर्ल्स भी इस गाने को गाना शुरू कर देती है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर Sirat नाम के यूजर ने शेयर किया है.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











