
दिल्ली: मॉडल और महिला फ्रेंड के पास मिला 1 करोड़ का ड्रग्स, दिल्ली यूनिवर्सिटी के इलाकों में करते थे सप्लाई
AajTak
दिल्ली पुलिस का कहना है कि आरोपी शुभम ने अपनी दोस्त कीर्ति को ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर इस धंधे में शामिल कर लिया. कई दिनों से दोनों मिलकर पुलिस की आंख में धूल झोंक रहे थे.
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने एक मॉडल और उसकी महिला फ्रेंड को एक करोड़ से ज्यादा कीमत की ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है. दोनों दिल्ली यूनिवर्सिटी कैंपस के आसपास के इलाकों में ड्रग्स की सप्लाई करते थे. दोनों आरोपी की पहचान शुभम मल्होत्रा (25) और कीर्ति (27 ) के रूप में हुई है. शुभम मॉडलिंग करता है और कीर्ति उसकी महिला दोस्त है.
क्राइम ब्रांच के डीसीपी रोहित मीना ने बताया, मुखबिरों के जरिए जानकारी मिली थी कि कुछ लोग दिल्ली यूनिवर्सिटी के आसपास ड्रग्स की सप्लाई करते हैं. इस जानकारी को ह्यूमन इंटेलिजेंस के साथ-साथ टेक्निकल सर्विलांस के साथ शेयर किया गया. जल्द ही क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली कि शुभम इस रैकेट का अहम कड़ी है. वह हिमाचल के मलाना से चरस लाकर दिल्ली यूनिवर्सिटी के इलाकों में सप्लाई करता है. 12 जुलाई को पता चला कि शुभम हिमाचल प्रदेश में है और अपनी होंडा एकॉर्ड से चरस लेकर दिल्ली आने वाला है.
क्राइम ब्रांच की टीम सतर्क हो गई. दिल्ली के सिंधु बॉर्डर पर शुभम की कार आती दिखाई दी. हालांकि भारी बारिश और कार की तेज रफ्तार की वजह से पुलिस कार रोक नहीं पाई. ऐसे में क्राइम ब्रांच ने शुभम की गाड़ी का पीछा किया और दिल्ली के गुप्ता चौक पर उसकी गाड़ी को रोक लिया. कार में शुभम के साथ उसकी क्राइम पार्टनर कीर्ति भी मौजूद थी. कार की तलाशी के दौरान म्यूजिक सिस्टम में छुपाकर रखा गया तकरीबन एक करोड़ से ज्यादा कीमत का चरस क्राइम ब्रांच ने बरामद किया.
पूछताछ में शुभम ने बताया कि वह दिल्ली में पला-बढ़ा है. लंबी कद-काठी और हैंडसम लुक की वजह से उसके दोस्तों ने उसे मॉडलिंग में हाथ आजमाने के लिए कहा. उसने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और जल्द ही उसे काम मिलने लगा. मॉडलिंग की दुनिया में बड़े असाइनमेंट के लिए वह कोशिश कर रहा था. इसी दौरान वह गलत संगत में पड़ गया. साल 2016 में वह चरस का इस्तेमाल करने लगा और उसे इसकी आदत लग गई. खर्चे ज्यादा बढ़ गए थे, लिहाजा उसने अब दिल्ली यूनिवर्सिटी सर्किल और पार्टियों में चरस की सप्लाई शुरू कर दी.
शुभम ने अपनी दोस्त कीर्ति को भी ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर इस धंधे में शामिल कर लिया. क्राइम ब्रांच के मुताबिक, शुभम अपनी दोस्त कीर्ति का इस्तेमाल एक शील्ड की तरह करता था. दोनों जब भी हिमाचल से कोई ड्रग्स लेकर आते थे तो कार में तकिया रखते थे. जब भी कोई पुलिसकर्मी रोकता तो कीर्ति तकिए को पेट में छुपाकर कहती थी कि वो प्रेग्नेंट है. इस तरह दोनों पुलिस की आंख में धूल झोंकते थे. अब इस सिंडिकेट से जुड़े बाकी लोगों की तलाश में पुलिस जुट गई है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









