
दिल्ली: मेट्रो स्टेशन से सवारी लेकर निकले टैक्सी ड्राइवर की बेरहमी से हत्या, रूट को लेकर हुआ था झगड़ा
AajTak
आरोपी रोहित ने पुलिस को बताया कि उसने इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन से हरियाणा के निजामपुर गांव के लिए इसराफिल की कैब बुक की थी. यात्रा के दौरान, कथित तौर पर उसका ड्राइवर से रूट को लेकर झगड़ा हो गया और नशे की हालत में उसने उस पर चाकू से हमला कर दिया.
राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन से बुकिंग लेकर निकले एक टैक्सी ड्राइवर की रूट को लेकर हुए विवाद में हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान 40 वर्षीय इसराफिल के रूप में हुई है. पुलिस ने हत्या के आरोप में 23 वर्षीय आरोपी रोहित को गिरफ्तार किया है, जो हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी है.
घटना 15 मई को तब सामने आई जब पुलिस को सावड़ा गांव के पास एक खेत में खून से सनी कार और एक शव पड़े होने की सूचना मिली. पुलिस मौके पर पहुंची तो खेत से करीब 50 मीटर की दूरी पर एक व्यक्ति का शव मिला जिसके सिर, हाथ और पीठ पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे. पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) अमित गोयल ने बताया, "मौके पर पहुंचने पर पुलिस को हरियाणा नंबर की खून से सनी कार और करीब 50 मीटर दूर खेतों में एक पुरुष का शव पड़ा मिला."
यह भी पढ़ें: पत्नी का मर्डर किया और जलाकर आंगन में गाड़ दी लाश, थाने में बोला- बीवी लापता है
रूट को लेकर हुआ था झगड़ा डीसीपी अमित गोयल के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी रोहित ने इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन से हरियाणा के निजामपुर गांव तक की टैक्सी बुक की थी. रास्ते में दोनों के बीच रूट को लेकर विवाद हुआ और नशे में धुत रोहित ने इसराफिल पर चाकू से हमला कर दिया. हत्या के बाद आरोपी ने शव को खेत में फेंक दिया और फरार हो गया.
ऐप बेस्ड बुकिंग से आरोपी तक पहुंची पुलिस
इसके बाद कंझावला पुलिस स्टेशन में बीएनएस की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने टैक्सी की ऐप बुकिंग की जानकारी के आधार पर आरोपी की पहचान की और झज्जर से गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










