
दिल्ली मेट्रो में लड़की ने लड़के को मारे 9 थप्पड़, प्रैंक या सच्ची लड़ाई?
AajTak
सोशल मीडिया पर एक लड़का और लड़की की लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है. वे दोनों दिल्ली मेट्रो से सफर कर रहे थे. इसी दौरान एक टी-शर्ट की कीमत को लेकर दोनों बहस करते और फिर एक-दूसरे पर थप्पड़ चलाते दिखे.
दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक लड़का और एक लड़की कपड़े को लेकर बहस करते दिखते हैं. मामला इतना बढ़ जाता है कि लड़की साथी को थप्पड़ मारने लगती है. जवाब में लड़का भी हाथ चला देता है. हालांकि, ये स्पष्ट नहीं है कि यह कोई प्रैंक वीडियो है या फिर कपल के बीच असल में लड़ाई हुई.
वीडियो की शुरुआत में लड़की कहती है- हजार रुपए की टी-शर्ट लाई हूं, जारा से. देख ले पैकेट हटा कर. जवाब में लड़का कहता है- 150 रुपए की है टी-शर्ट. लड़की को गुस्सा आ जाता है वह लड़के पर हाथ उठा देती है. लड़का उसे चेतावनी देते हुए कहता है- हाथ कम उठाना. ठीक है. पब्लिक प्लेस है. लड़की ने कहा- मुझसे मत बोल. लड़के ने कहा- मत बोल. चल निकल यहां से.
लड़की अटैक करने के लिए दोबारा बढ़ी और कहा- इज्जत कर ले लोग देख रहे हैं. चुप हो जा. इसके बाद दोनों एक-दूसरे से निकल जाने को कहते हैं. इसके बाद लड़की ने कहा- मेरी जिंदगी में मत आना आज के बाद भूल कर भी और उसने लड़के को थप्पड़ जड़ दिया. जवाब में इस बार लड़के ने भी हाथ चला दिया और कहा- अभी दिलाता हूं तेरे को इज्जत.
लड़की ने लड़के को फिर से पीटना शुरू कर दिया और कहा- मम्मी को बोलूंगी मैं देख. तेरे जैसे लड़के किसी को भी ना मिले इतना तू गंदा बंदा है. पब्लिक प्लेस में, मेट्रो में तू तमाशा कर रहा है. इतना कहते-कहते वे दोनों मेट्रो से उतर जाते हैं.
अब वीडियो पर कमेंट कर कुछ लोग इन्हें कपल बता रहे हैं वहीं कुछ इन दोनों को भाई-बहन समझ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- इतना भी धैर्यवान नहीं होना था लड़के को 🤦🤦 (सेल्फ रिस्पेक्ट नाम की भी कोई चीज होती है). दूसरे ने लिखा- बिलकुल भाई-बहन की तरह लड़ रहे हैं, How cute ☺️.
हालांकि, कुछ लोग इस वीडियो को प्रैंक वीडियो भी बता रहे हैं. इसी वीडियो को तीन महीने पहले यूट्यूब पर भी शेयर किया गया था. हेडलाइन में बताया गया था कि यह कपल फाइट का एक प्रैंक वीडियो है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









