
दिल्ली मेट्रो के लेडीज कोच में सांप! वीडियो वायरल हुआ तो DMRC ने दी ये सफाई
AajTak
मेट्रो के अंदर महिला कोच में सांप दिखने के बाद मची अफरा-तफरी का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद अब इस मामले में डीएमआरसी का भी बयान आया है.
दिल्ली मेट्रो से जुड़े वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं. कभी कोई रील बनाता दिख जाता है, तो कभी कोच के अंदर किसी का डांस करते वीडियो वायरल हो जाता है. वहीं दिल्ली मेट्रो में लड़ाई-झगड़े का वीडियो सामने आना आम बात हो गई. इन दिनों जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो महिला कोच के अंदर सांप का है.
मेट्रो के अंदर महिला कोच में सांप दिखने के बाद मची अफरा-तफरी का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद अब इस मामले में डीएमआरसी का भी बयान आया है.
लेडीज कोच में सांप का वीडियो हो रहा वायरल डीएमआरसी ने कहा है कि दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है, जिसमें कोच के अंदर सांप देखे जाने की बात कही जा रही है. वीडियो में सांप तो नहीं दिख रहा है, लेकिन कथित तौर पर दावा किया जा रहा है कि महिला कोच में सांप देखा गया है.
अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पर खाली कराई गई ट्रेन डीएमआरसी के कॉर्पोरेट संचार अनुज दयाल ने कहा कि यह घटना गुरुवार शाम की है. कोच में सवार यात्रियों से अलर्ट मिलने पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने तुरंत कार्रवाई की. ट्रेन को अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पर खाली कराकर गहन जांच के लिए डिपो भेज दिया गया.
जांच में सांप तो नहीं, मिली छिपकली संबंधित टीम द्वारा डिपो में ट्रेन की फुटेज और कोच की गहन जांच के बावजूद कोई सांप नहीं मिला. हालांकि, निरीक्षण के दौरान एक छोटी सी छिपकली देखी गई. डीएमआरसी यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देता है और चिंता को दूर करने के लिए त्वरित कार्रवाई की गई. हम यात्रियों से सतर्क रहने और ऐसी किसी भी चिंता की सूचना हमारे कर्मचारियों को तुरंत देने का आग्रह करते हैं, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










