
दिल्ली मेट्रो का नया कॉरिडोर, कम दूरी की यात्रा के लिए नया मॉडल तैयार, देश को मिलेगी 3 कोच वाली पहली ट्रेन
AajTak
छोटे ट्रेन फॉर्मेट से अभिप्राय है प्रति ट्रिप ऊर्जा की कम खपत, जो इसे पर्यावरण के प्रति उत्तरदायी और वित्तीय रूप से बेहतर निर्णय बनाता है. 3-कोच प्रणाली में निवेश करके, दिल्ली मेट्रो शीर्ष-स्तरीय अर्बन ट्रांजिट सॉल्यूशन प्रदान करते हुए आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित कर रही है.
दिल्ली मेट्रो भारत का पहला ऐसा मेट्रो कॉरिडोर शुरू करने जा रही है, जिसे 3 कोच वाली ट्रेनों के साथ संचालित करने के लिए डिजाइन किया गया है. यह देश के शहरी परिवहन नेटवर्क में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी. फेज-IV का लाजपत नगर-साकेत जी ब्लॉक मेट्रो कॉरिडोर दिल्ली मेट्रो नेटवर्क में दूसरी सबसे छोटी मेट्रो लाइन (8 किलोमीटर) होगी, जो मौजूदा मेट्रो कॉरिडोर के साथ निर्बाध इंटरचेंज सुनिश्चित करते हुए लास्ट माइल कनेक्टिविटी का विस्तार करेगी.
भारत में पहली बार: 3 कोच वाली मेट्रो ट्रेनें
अधिकांश 4, 6 या 8 कोच वाली ट्रेनों का उपयोग करने वाली मेट्रो लाइनों के विपरीत, इस 3 कोच प्रणाली को विशेष रूप से कम दूरी की यात्रा के लिए विकसित किया गया है. छोटी ट्रेन एक सस्ता और दुरुस्त समाधान प्रदान करेगी, जिससे दैनिक यात्रियों की पर्याप्त संख्या को समायोजित करते हुए बेहतर फ्रीक्वेंसी और परिचालन दक्षता सुनिश्चित होगी. यह कॉरिडोर केवल ट्रेन की लंबाई को कम करने के बारे में नहीं बल्कि भविष्य के लिए तैयार, कुशल और लागत-सचेत मेट्रो प्रणाली के साथ शहरी गतिशीलता के बेहतर उपयोग के बारे में है.
लाजपत नगर-साकेत जी ब्लॉक कॉरिडोर को यात्री संख्या के आकलन को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जा रहा है. उच्च घनत्व वाले गलियारों में भारी भीड़ को संभालने के लिए लंबी रेक की आवश्यकता होती है. यह सेक्शन, यात्रियों की एक अलग श्रेणी- जिसमें कम दूरी के यात्रियों को लगातार और कुशल मेट्रो सेवाओं की आवश्यकता होती है, को सर्विस प्रोवाइड करता है.
छोटी ट्रेन मतलब प्रति ट्रिप ऊर्जा की कम खपत
कॉरिडोर के पीक ऑवर पीक डायरेक्शन ट्रैफ़िक (PHPDT) अनुमान मेनेजेबल लोड का संकेत देते हैं, जो अनावश्यक अधिक क्षमता के बिना आरामदायक यात्रा अनुभव सुनिश्चित करता है. छोटी ट्रेनों का अर्थ है तेज़ टर्नअराउंड समय, जो अत्यधिक कुशल फ्रीक्वेंसी सायकल की अनुमति देता है. जैसे-जैसे यात्रियों की संख्या बढ़ती है, ट्रेन की फ्रीक्वेंसी को यह सुनिश्चित करते हुए धीरे-धीरे समायोजित किया जा सकता है कि यात्रा सुचारू, अनुमानित और भीड़-भाड़ से मुक्त रहे.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








