
दिल्ली में 6° C पहुंचा पारा, एयरपोर्ट पर शून्य हुई विजिबिलिटी, जारी येलो अलर्ट
AajTak
राजधानी दिल्ली में आज घने कोहरे की चादर में लिपटी है. देश के अधिकतर हिस्सों में ठंड का सितम देखने को मिल रहा है. यूपी, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सहित कई राज्यों में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है. मौसम विभाग की माने तो उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में सुबह के वक्त अगले पांच दिनों तक घना कोहरा देखने को मिलेगा.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










