
दिल्ली में 2 बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, 30 करोड़ की हेरोइन-मारिजुआना जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार
AajTak
Drugs Syndicate Busted in Delhi: दिल्ली में कस्टम विभाग और पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाईयों में 30 करोड़ रुपए मूल्य की ड्रग्स बरामद करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. पहला मामला दिल्ली एयरपोर्ट का है, जबकि दूसरा मामला नंद नगरी इलाके का है.
दिल्ली में एक साथ दो बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का पर्दाफाश हुआ है. कस्टम विभाग और दिल्ली पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई में कुल 30 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की हेरोइन और मारिजुआना बरामद की गई है. दोनों मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें एक यात्री दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पकड़ा गया, जबकि दो महिलाओं को नंद नगरी इलाके से हिरासत में लिया गया है.
पहला मामला दिल्ली एयरपोर्ट का है. 21 अगस्त को बैंकॉक से सिंगापुर होते हुए दिल्ली पहुंचे एक भारतीय नागरिक को कस्टम अधिकारियों ने टर्मिनल-3 पर रोका. जब वह ग्रीन चैनल से बाहर निकल रहा था, तभी एक्स-रे स्कैन में उसके ट्रॉली बैग में संदिग्ध सामग्री दिखी. तलाशी के दौरान नीले और भूरे रंग के बैग से 25 काले पॉलिथीन पैकेट बरामद हुए. पैकेट खोलने पर हरे रंग का मादक पदार्थ मिला.
इसके बाद जब सामग्री की जांच की गई तो यह संदेह सही निकला. पैकेटों से करीब 25 किलो गांजा बरामद किया गया. इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 25 करोड़ रुपए आंकी गई. आरोपी यात्री को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया. गांजा जब्त कर लिया गया. दूसरा मामला दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की कार्रवाई से जुड़ा है. 22 अगस्त को पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली में छापेमारी की गई.
यहां से दो महिला ड्रग सप्लायरों को गिरफ्तार किया गया. तलाशी में उनके पास से 1049 ग्राम हेरोइन, एक नीला स्कूटर, नकदी और मोबाइल फोन बरामद हुए. जब्त की गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 5 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है. पुलिस जांच में सामने आया कि इस सिंडिकेट का संचालन 54 वर्षीय सीमा और उसकी 43 वर्षीय भाभी समिता कर रही थीं. सीमा नंद नगरी की रहने वाली है.
उसकी भाभी समिता शाहदरा की निवासी है. दोनों को जीटीबी अस्पताल के पास उस वक्त पकड़ा गया, जब वे नंद नगरी की झुग्गी कॉलोनी में हेरोइन की खेप पहुंचाने की कोशिश कर रही थीं. डीसीपी (क्राइम ब्रांच) संजीव कुमार यादव ने बताया कि सीमा पिछले दो दशकों से दिल्ली के नशीले पदार्थों के नेटवर्क में सक्रिय है. उसके खिलाफ 2000 से अब तक एनडीपीसी एक्ट के 10 और आबकारी एक्ट के 30 केस दर्ज हैं.
इस साल भी वह नंद नगरी और शाहबाद डेयरी थानों में दर्ज दो मामलों में वांछित थी. यही नहीं, उसके बेटों पर भी केस दर्ज हैं, जो इस पूरे परिवार की गहरी संलिप्तता को उजागर करता है. जांच में यह भी सामने आया कि सीमा अपने नेटवर्क में केंद्रीय समन्वयक की भूमिका निभाती थी. नशीले पदार्थों की खरीद, भंडारण और वितरण की कमान उसी के हाथ में थी. वहीं उसकी भाभी समिता स्थानीय स्तर पर सहयोग करती थी.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








