
दिल्ली में 2 करोड़ की ज्वेलरी की लूट, पुलिस की वर्दी में आए थे बदमाश, आंखों में मिर्च पाउडर डाला और...
AajTak
दिल्ली के पहाड़गंज में बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. यहां बदमाशों ने करीब 2 करोड़ ज्वेलरी लूट ली. बदमाशों ने कोरियर कंपनी के कर्मचारी की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर इस वारदात को अंजाम दिया है.
दिल्ली के पहाड़गंज में बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. यहां पुलिस की वर्दी में आए बदमाशों ने करीब 2 करोड़ की ज्वेलरी लूट ली. बदमाशों ने कोरियर कंपनी के कर्मचारी की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर इस वारदात को अंजाम दिया है.
बताया जा रहा है कि घटना बुधवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे की है. कुछ अज्ञात बदमाशों ने कोरियर कंपनी के कर्मचारी की आंखों में मिर्च डालकर उससे करीब 2 करोड़ रुपए की ज्वेलरी लूट ली. पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि पुलिस को अहम सबूत मिले हैं. जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार भी किया जा सकता है.
चंडीगढ़ और लुधियाना जानी थी ज्वेलरी बताया जा रहा है कि कोरियर कंपनी के कर्मचारी को यह ज्वेलरी चंडीगढ़ और लुधियाना भेजनी थी. पुलिस के मुताबिक, उनके पास सुबह 4:49 बजे कॉल आई थी कि पहाड़गंज में दो लोगों ने एक व्यक्ति की आंख में मिर्ची पाउडर डालकर उससे कुछ सामान लूट लिया. जांच करने पहुंची पुलिस को पता चला कि जो लोगों के पास दो बैग थे, इनमें ज्वेलरी से भरा बॉक्स था, जिसे चंडीगढ़ और लुधियाना ले जाना था.
रास्ते में चार लोगों ने इन्हें लूट लिया. एक आरोपी पुलिस की वर्दी में भी था. उन्होंने पहले दोनों को चेकिंग करने के नाम पर रोका. तभी दो लोग पीछे से आए और उन्होंने कोरियर कंपनी के कर्मचारियों की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया और उन्होंने बैग और बॉक्स लूट लिए.ज्वेलरी की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि हमें अहम सबूत मिले हैं. जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया जाएगा.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









