
दिल्ली में 12 साल के लड़के से गैंग रेप, प्राइवेट पार्ट में रॉड डाली, एक्शन में महिला आयोग
AajTak
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि एक महिला की शिकायत मिली है, जिसने बताया है कि उसके 12 साल के बेटे का दिल्ली के सेलमपुर में बेरहमी से यौन उत्पीड़न किया गया है. शिकायतकर्ता ने बताया है कि उसके बच्चे के साथ 18 सितंबर को 4 लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया. आरोपियों ने बच्चे के गुप्तांगों में एक रॉड भी डाली.
दिल्ली में एक 12 साल के लड़के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है. आरोप है कि सेलमपुर इलाके में 4 लोगों ने बच्चे के साथ पहले सामूहिक दुष्कृत्य किया. फिर उसकी लाठी डंडों से बेरहमी से पिटाई भी की. बाद में आरोपियों ने हैवानियत की हदें पार कर दीं और लड़के के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मामले में दिल्ली महिला आयोग ने जानकारी शेयर की है और पुलिस ने 4 दिन में पूरी जानकारी तलब की है.
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया और कहा- 'दिल्ली में लड़की तो क्या लड़के भी सुरक्षित नहीं हैं. एक 12 साल के लड़के के साथ 4 लोगों ने बुरी तरह से रेप किया और डंडों से पीटकर अधमरी हालत में छोड़कर चले गए. हमारी टीम ने मामले में FIR दर्ज करवाई. 1 आरोपी गिरफ्तार, 3 अब भी फरार, दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूं.'
18 सितंबर की घटना
स्वाति ने नोटिस में लिखा- 'दिल्ली महिला आयोग को एक महिला की शिकायत मिली है, जिसने बताया है कि उसके 12 साल के बेटे का दिल्ली के सेलमपुर में बेरहमी से यौन उत्पीड़न किया गया है. शिकायतकर्ता ने बताया है कि उसके बच्चे के साथ 18 सितंबर को 4 लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया. आरोपियों ने बच्चे के प्राइवेट पार्ट्स में एक रॉड भी डाली. उन्होंने उसे ईंटों और डंडों से भी बेरहमी से पीटा. बच्चे ने 22 सितंबर को अपने माता-पिता को घटना के बारे में जानकारी दी. उसके बाद माता-पिता ने तुरंत दिल्ली पुलिस को मामले की जानकारी दी.'
दिल्ली पुलिस से मांगी पूरी जानकारी

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








