
दिल्ली में 1 जून को होने वाली INDIA ब्लॉक की मीटिंग में शामिल नहीं होगी TMC, बताई ये वजह
AajTak
सातवें चरण में पश्चिम बंगाल पर महत्वपूर्ण 9 सीटों पर चुनाव है. यह बंगाल में किसी भी अन्य दिन से अधिक जरूरी है. इसमें सभी कोलकाता और ग्रेटर कोलकाता की सीटें शामिल हैं. टीएमसी के लिए सबसे बड़ा चुनाव का दिन 7वां चरण है. तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने कहा, राज्य में उस दिन जिन अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होना है.
तृणमूल कांग्रेस 1 जून 2024 को होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल नहीं होगी. सूत्रों के मुताबिक TMC ने इसकी वजह भी बताई है. सामने आया है कि मीटिंग वाले दिन ही लोकसभा चुनाव के 7वें और अंतिम चरण का मतदान है, जिसको देखते हुए पार्टी के प्रमुख नेता व्यस्त रहेंगे. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक जून की दोपहर को इंडिया गठबंधन के घटक दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है. टीएमसी के सूत्रों ने कहा कि बैठक वाले दिन पश्चिम बंगाल में 9 सीट पर मतदान होगा, जिनमें कोलकाता की 2 सीट (कोलकाता दक्षिण और कोलकाता उत्तर) शामिल हैं, जो पार्टी के लिए महत्वपूर्ण हैं.
सातवें चरण में पश्चिम बंगाल में 9 सीटों पर चुनाव सातवें चरण में पश्चिम बंगाल पर महत्वपूर्ण 9 सीटों पर चुनाव है. यह बंगाल में किसी भी अन्य दिन से अधिक जरूरी है. इसमें सभी कोलकाता और ग्रेटर कोलकाता की सीटें शामिल हैं. टीएमसी के लिए सबसे बड़ा चुनाव का दिन 7वां चरण है. तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने कहा, राज्य में उस दिन जिन अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होना है, उनमें यादवपुर, दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर और डायमंड हार्बर शामिल हैं.
आखिरी चरण के चुनाव के दिन बैठक बता दें कि, इंडिया ब्लॉक ने 1 जून को सर्वदलीय बैठक बुलाई है. इसी दिन लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए मतदान होना है. लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम 4 जून को घोषित होंगे, उसके 4 दिन पहले इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दलों को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है. इंडिया ब्लॉक की यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करने से एक दिन पहले बुलाई गई है.
बैठक में इन नेताओं को मिला आमंत्रण बता दें कि केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत मिली है. सूत्रों ने आजतक को बताया कि यह बैठक लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए उसके भविष्य के कदमों की समीक्षा और चर्चा के लिए बुलाई गई है. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, दिल्ली के उनके समकक्ष अरविंद केजरीवाल, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव और अन्य सहित विपक्षी गठबंधन में शामिल सभी दलों के प्रमुखों को बैठक में आमंत्रित किया गया है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







