
दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब, AQI 400 पार, देखें 100 शहर 100 खबर
AajTak
दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो गई है. तीन दिनों से एयर क्वालिटी इंडेक्स चार सौ से ऊपर है, जिससे सांस लेने में दिक्कत हो रही है. प्रदूषण के मुख्य कारणों में वाहन उत्सर्जन, उद्योग, पावर प्लांट, कचरा जलाना और आस-पास के राज्यों में लगी पराली शामिल हैं. दिल्ली एनसीआर में धुआं इतना बढ़ गया है कि हवाई अड्डे के बाहर प्रदूषण की तस्वीरें सामने आई हैं. देखें 100 शहर 100 खबर.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











