
दिल्ली में सामने आई शर्मसार करने वाली घटना, अधिकारी पर लगे नाबालिग लड़की से रेप के आरोप
AajTak
दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के डिप्टी डायरेक्टर पर नाबालिग लड़की से रेप करने का आरोप लगा है. लड़की इस अफसर के दोस्त की बेटी है, जिसे वह नवंबर 2020 में दोस्त की मौत के बाद अपने घर ले आया था. पुलिस ने बताया कि इस अधिकारी ने जनवरी 2021 तक कई बार नाबालिग का यौन शोषण किया. जब वह प्रेग्नेंट हो गई तो आरोपी की पत्नी ने उसे अबॉर्शन पिल्स दीं.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











