
दिल्ली में साइबर ठगी का नया तरीका: बिना OTP और लिंक के खातों से उड़ाए 1 लाख 8 हजार रुपये
AajTak
दिल्ली में बिना ओटीपी या लिंक के एक मीडियाकर्मी के दो बैंक खातों से एक लाख आठ हजार रुपये निकाल लिए गए. इस मामले ने पुलिस की नींद उड़ा दी है. पढ़िए कैसे साइबर अपराधियों ने इस नई चाल से वारदात को अंजाम दिया.
राजधानी दिल्ली में एक चौंकाने वाला साइबर फ्रॉड सामने आया है, जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. इस ठगी में न तो पीड़ित से ओटीपी मांगा गया और न ही कोई लिंक या ऐप डाउनलोड कराया गया, लेकिन फिर भी पीड़ित के बैंक खातों से एक लाख आठ हजार रुपये गायब हो गए. यह मामला एक मीडियाकर्मी के साथ हुआ, जो अब पुलिस से इंसाफ की गुहार लगा रहा है.
ओटीपी या लिंक के बिना ही खाते साफ इस साइबर ठगी का तरीका बेहद चालाकी भरा है. पीड़ित के मुताबिक, उसने न तो कोई ऐप डाउनलोड किया, न कोई लिंक क्लिक किया और न ही ओटीपी साझा किया. इसके बावजूद, उसके दो अलग-अलग बैंक खातों से बड़ी रकम UPI ट्रांजेक्शन के जरिए निकाल ली गई. लेकिन संबंधित बैंक ने अपनी जिम्मेदारी लेने से साफ इनकार कर दिया है.
दो बैंक खातों से निकले पैसे 40 साल के पीड़ित अमोल सिंह एक प्रख्यात मीडिया कंपनी में काम करते हैं. मंगलवार सुबह सोकर उठते ही उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया कि आईसीआईसीआई बैंक खाते से 50 हजार रुपये डेबिट हो गए हैं. हैरान अमोल ने तुरंत अकाउंट चेक किया, लेकिन इससे पहले ही उन्हें दूसरा मैसेज मिला कि 45 हजार रुपये और निकल गए हैं.
कई ट्रांजेक्शन के ज़रिए निकाली गई रकम पहले दो बड़े ट्रांजेक्शन के बाद भी ठग नहीं रुके. अमोल के खाते से एक बार 2 हजार और अगली बार 1 हजार रुपये और निकाल लिए गए. यहीं नहीं, उनके एचडीएफसी बैंक के दूसरे खाते से भी 10 हजार रुपये डेबिट कर लिए गए. कुल मिलाकर, पांच ट्रांजेक्शन में 1 लाख 8 हजार रुपये ठग लिए गए.
सुरक्षित मोबाइल और ATM के बावजूद ठगी अमोल का कहना है कि उनका मोबाइल हमेशा उनके पास रहता है और एटीएम कार्ड भी वही इस्तेमाल करते हैं. उन्होंने किसी भी संदिग्ध वेबसाइट, लिंक या ऐप से लेन-देन नहीं किया. इसके बावजूद, उनके दोनों खातों से इतनी बड़ी रकम कैसे निकल गई, यह उनके लिए रहस्य बना हुआ है.
बैंक ने नहीं ली जिम्मेदारी! अमोल ने तुरंत अपने बैंक से संपर्क कर खातों को ब्लॉक कराया. लेकिन आईसीआईसीआई और एचडीएफसी दोनों ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया. बैंक का कहना है कि यह मामला उनके दायरे में नहीं आता और पीड़ित को साइबर क्राइम सेल से संपर्क करना चाहिए.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.









