दिल्ली में वायु प्रदूषण से निपटने की तैयारी, MCD ने बनाया ये मास्टर प्लान
AajTak
एमसीडी ने 52 एमआरएसएम तैनात किए हैं, जो एक दिन में औसतन 1560 किलोमीटर सफाई कर रहे हैं. एमआरएसएम के कामकाज की निगरानी जीपीएस के जरिए की जा रही है. एमसीडी में 252 वाटर स्प्रिंकलर हैं, जिनमें से 80% धूल नियंत्रण के लिए उपयोग किए जा रहे हैं.
सितंबर का महीना लगभग खत्म होने वाला है. वहीं अक्टूबर आते ही सर्दियों की आहट शुरू हो जाएगी. इसके साथ ही प्रदूषण भी राजधानी दिल्ली को अपनी चपेट में लेने लगेगा. इसके मद्देनजर एमसीडी ने पहले ही तैयारियां शुरू कर दी हैं. दरअसल, एमसीडी ने वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कई उपाय किए हैं. इस दिशा में काम करते हुए एमसीडी ने अलग-अलग जगहों पर 11 एंटी स्मॉग गन तैनात की हैं.
एमसीडी के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक एसएलएफ भलस्वा में 2, सी एंड डी संयंत्रों पर (रानी खेड़ा, बुरारी और जहांगीर पुरी) 3, एसएलएफ ओखला में 1, सी एंड डी अपशिष्ट प्रसंस्करण संयंत्र बक्करवाला में 1, एसएलएफ गाजीपुर में 1, सी एंड डी प्लांट शास्त्री पार्क में 1 और सिविक सेंटर, एमसीडी मुख्यालय में 2 एंटी स्मॉग गन लगाई गई है.
एमसीडी ने लोगों की सुविधा के लिए जगह-जगह मलबा डालने के लिए डंपिग साइट बनाई हैं. आम जनता द्वारा कम मात्रा में मालबे को इन साइटों पर डंप किया जा सकता है, जहां से इसे सी एंड डी अपशिष्ट प्रोसेसिंग प्लांट में ले जाया जाता है. वहीं अधिक मात्रा में मलबा निकलने पर इसे सीधे बक्करवाला, रानी खेड़ा और शास्त्री पार्क जैसे सी एंड डी प्लांट पर डंप करने के लिए निर्देशित किया गया है.
वायु प्रदूषण से निपटने के उपाय
एमसीडी ने 52 एमआरएसएम तैनात किए हैं, जो एक दिन में औसतन 1560 किलोमीटर सफाई कर रहे हैं. एमआरएसएम के कामकाज की निगरानी जीपीएस के जरिए की जा रही है. एमसीडी में 252 वाटर स्प्रिंकलर हैं, जिनमें से 80% धूल नियंत्रण के लिए उपयोग किए जा रहे हैं. औसतन 1600 किलोमीटर प्रतिदिन पानी का छिड़काव किया जा रहा है. हॉटस्पॉट पर काम कर रहे वाटर स्प्रिंकलर दिन में दो बार काम कर रहे हैं.
ये हैं 13 हॉटस्पॉट

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










