
दिल्ली में लापता हुई त्रिपुरा की स्नेहा देबनाथ, 7 दिन से कोई सुराग नहीं; CM माणिक साहा ने दिए जांच के आदेश
AajTak
दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा और त्रिपुरा की रहने वाली 19 साल की स्नेहा देबनाथ दिल्ली में लापता हो गई हैं. स्नेहा ने आखिरी बार 7 जुलाई को परिवार से संपर्क किया था, उसके बाद से कोई खबर नहीं मिली. परिवार के अनुसार, स्नेहा ने बिना कोई सामान लिए घर छोड़ दिया और पिछले चार महीने से अपने बैंक खाते से पैसे नहीं निकाले हैं.
Tripura student Sneha Debnath goes missing in Delhi: दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) के आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज में पढ़ने वाली त्रिपुरा की रहने वाली 19 साल की छात्रा स्नेहा देबनाथ पिछले कुछ दिनों से से लापता है. समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, स्नेहा ने अपने माता-पिता से आखिरी बार 7 जुलाई की सुबह बात की थी. इसके बाद परिवार की स्नेहा से बातचीत नहीं हो सकी है.
परिवार वालों ने बताया कि स्नेहा ने बीते चार महीने से अपने बैंक अकाउंट से कोई पैसे नहीं निकाले थे और बिना कोई सामान लिए अचानक घर से चली गई.
मामला तब और उलझ गया जब स्नेहा ने 7 जुलाई की सुबह 5 बजकर 56 मिनट पर अपने परिवार को बताया कि वह अपनी दोस्त पिटुनिया के साथ सराय रोहिल्ला स्टेशन जा रही है. लेकिन करीब तीन घंटे बाद जब उसका फोन बंद आया तो परिवार ने पिटुनिया से संपर्क किया. पिटुनिया ने बताया कि वह स्नेहा से मिलने नहीं गई थी और दोनों की मुलाकात नहीं हुई. ये सुनकर परिवार सन्न रह गया.
यह भी पढ़ें: दिल्ली की दमघोंटू हवा, टोल मीम्स और रिटायरमेंट प्लान... इंटरव्यू में खुलकर बोले केंद्रीय मंत्री गडकरी
इसके बाद, स्नेहा के परिवार ने उस टैक्सी चालक को खोजा, जिसने स्नेहा को छोड़ा था. ड्राइवर ने बताया कि उसने स्नेहा को दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज के पास उतारा था. लेकिन उस इलाके में CCTV कवरेज ठीक नहीं होने के कारण दिल्ली पुलिस स्नेहा की आगे की गतिविधियों का पता नहीं लगा सकी.
स्नेहा की गुमशुदगी के बाद दिल्ली पुलिस और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने लगभग सात किलोमीटर के दायरे में एक बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन एक हफ्ते की तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








