
दिल्ली में लगातार 10वें दिन हवा बेहद खराब, कई इलाकों में AQI 400 पार
AajTak
दिल्ली में रविवार को भी प्रदूषण से राहत नहीं मिली. शहर का औसत AQI 380 दर्ज हुआ, जबकि कई इलाकों में स्तर 'गंभीर' रहा. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा भी जहरीली हवा से जूझ रहे हैं. हालात बिगड़ते देख CAQM ने GRAP के तहत कड़े नियम पहले ही चरणों में लागू कर दिए हैं.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को भी जहरीली हवा से कोई राहत नहीं मिली. लगातार 10वें दिन एयर क्वालिटी 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी रही. सुबह शहर का औसत AQI 380 दर्ज हुआ, जो शनिवार की तुलना में थोड़ा अधिक था. कई क्षेत्रों में प्रदूषण का स्तर 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गया, जिससे लोगों की सांस लेना और मुश्किल हो गया है.
सुबह 7:15 बजे जहांगीरपुरी का AQI 438 दर्ज हुआ, जो गंभीर श्रेणी में है. बवाना (431), आनंद विहार (427) और अशोक विहार (421) जैसे प्रदूषण हॉटस्पॉट भी गंभीर स्तर पर बने रहे. इन आंकड़ों से साफ है कि दिल्ली के कई इलाकों में हवा बेहद खतरनाक स्थिति में पहुंच चुकी है.
यह भी पढ़ें: करोड़ों के घर, लेकिन हवा जहरीली... क्या AQI आपके घर की कीमत घटाएगा?
दिल्ली से सटे एनसीआर में भी हालात डराने वाले हैं. नोएडा का AQI 396 रहा, जो गंभीर श्रेणी की ओर बढ़ रहा है. ग्रेटर नोएडा का AQI 380 'बहुत खराब' श्रेणी में रहा. गाजियाबाद 426 AQI के साथ गंभीर श्रेणी में बना रहा.
गुरुग्राम (286) और फरीदाबाद (228) की हवा थोड़ी बेहतर जरूर रही, लेकिन दोनों शहर 'खराब' श्रेणी में दर्ज किए गए. सुबह के वक्त NCR में हल्की धुंध भी छाई रही, जिससे दृश्यता और हवा की गुणवत्ता दोनों प्रभावित हुईं.
CAQM ने कड़े किए नियम, GRAP में बड़े बदलाव

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










