
'दिल्ली में रोजाना 26 सिगरेट के बराबर धुआं शरीर में जा रहा,' प्रदूषण से खौफनाक हो गए हालात
AajTak
इस समय दिल्ली ही नहीं, बल्कि उत्तर भारत के लगभग सभी बड़े शहरों की हवा खतरनाक श्रेणी में पहुंच चुकी है, इसलिए जो लोग ऐसा सोचते हैं कि प्रदूषण की समस्या सिर्फ दिल्ली की है तो ऐसा नहीं है, बल्कि ये समस्या अब एक राष्ट्रीय समस्या में बदल चुकी है. आज दिल्ली का Air Quality Index यानी हवा की गुणवत्ता 437 के स्तर पर पहुंच गई.
पिछले लगभग 48 घंटे से हमारा देश मोरबी (गुजरात) हादसे पर चर्चा कर रहा है और लोग इस पर अफसोस भी जता रहे हैं, लेकिन आज हम आपको भारत के उन 10 करोड़ लोगों के बारे में बताना चाहते हैं, जो गैस चैंबर बन चुके अपने-अपने शहरों में घुंट-घुंट कर सांस ले रहे हैं. हैरानी की बात ये है कि देश में इस संबंध में कहीं कोई चर्चा नहीं है और सरकारों के साथ शायद लोगों ने भी इस खतरनाक प्रदूषण को न्यू नॉर्मल (New Normal) मान लिया है.
आज दुनिया के कुल 195 देशों में से भारत अकेला ऐसा देश है, जिसकी राजधानी की हवा अब इतनी ज्यादा जहरीली हो चुकी है कि यहां लोग रोजाना 26 सिगरेट (Cigarettes) के बराबर धुएं को ना चाहते हुए भी अपने शरीर में प्रवेश दे रहे हैं. ये स्थिति हर दिन के साथ गंभीर हो रही है. ऐसे सवाल उठता है कि हर मसले पर आए-दिन आंदोलन होने वाले देश में क्या अब साफ हवा में सांस लेने के अधिकार के लिए आंदोलन किया जाएगा?
देश में राष्ट्रीय समस्या बन गया प्रदूषण
इस समय दिल्ली ही नहीं, बल्कि उत्तर भारत के लगभग सभी बड़े शहरों की हवा खतरनाक श्रेणी में पहुंच चुकी है, इसलिए जो लोग ऐसा सोचते हैं कि प्रदूषण की समस्या सिर्फ दिल्ली की है तो ऐसा नहीं है, बल्कि ये समस्या अब एक राष्ट्रीय समस्या में बदल चुकी है.
दुनिया की पॉल्यूशन कैपिटल बन गया दिल्ली
आज दिल्ली का Air Quality Index यानी हवा की गुणवत्ता 437 के स्तर पर पहुंच गई. जबकि दिल्ली से सटे गाजियाबाद में 362, नोएडा में 430, लखनऊ में 252, गुरुग्राम में 392 और पटना में 145 AQI दर्ज हुआ. यानी अगर आप देखेंगे तो उत्तर भारत के लगभग सभी शहरों की हवा इस समय खतरनाक है और इनमें भी सबसे ज्यादा खराब स्थिति दिल्ली की हवा की है. आज दिल्ली दुनिया की पॉल्यूशन कैपिटल (Pollution Capital) बन चुकी है. दिल्ली की इस जहरीली हवा का सबसे बड़ा कारण है- पराली जलाने की लगातार बढ़ती घटनाएं.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









