
दिल्ली में रेखा सरकार की पहली 'अग्निपरीक्षा', क्या MCD उपचुनाव में बीजेपी क्लीन स्वीप कर पाएगी?
AajTak
दिल्ली की 12 नगर निगम वार्ड में उपचुनाव हो रहे हैं, जिसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के द्वारा खाली शालीमार बाग बी सीट भी शामिल है. 27 साल बाद दिल्ली में बनी बीजेपी सरकार की पहली परीक्षा एमसीडी उपचुनाव है. ऐसे में देखना है कि बीजेपी क्या क्लीन स्वीप कर पाती है कि नहीं?
दिल्ली में रेखा गुप्ता के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनने के बाद अब पहली परीक्षा की घड़ी आ गई है. दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की 12 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, जिसमें बीजेपी का मुकाबला आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से है. बीजेपी की साख सबसे ज्यादा दांव पर लगी है, जिसके चलते मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने तमाम सिपहसलारों को दिल्ली के रण में उतार दिया है.
दिल्ली के जिन 12 नगर निगम वार्डों में उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें दक्षिणपुरी, संगम विहार-ए, ग्रेटर कैलाश, विनोद नगर, शालीमार बाग-बी, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, द्वारका-बी, मुंडका, नारायणा और दिचाऊं कलां सीट हैं.
एमसीडी की इन 12 सीटों में 9 पर बीजेपी के पार्षद थे और तीन सीट आम आदमी पार्टी के पास थीं. शालीमार बाग-बी और द्वारका-बी सीट पर खास नजरें हैं. शालीमार बाग-बी से पार्षद रहीं रेखा गुप्ता अब दिल्ली की मुख्यमंत्री बन चुकी हैं, जबकि द्वारका-बी सीट से पार्षद कमलजीत सहरावत ने पश्चिमी दिल्ली सीट से बीजेपी की सांसद के रूप में लोकसभा चुनाव जीता है. इसके अलावा, बाकी सीटें खाली हुई हैं, क्योंकि पार्षद विधायक बन गए हैं.
दिल्ली की किस सीट पर किसके बीच मुकाबला
दिल्ली की नगर निगम सीट पर हो रहे उपचुनाव में बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. तीनों दलों ने सियासी समीकरण के लिहाज से अपने-अपने प्रत्याशी उतारे हैं. बीजेपी के सामने अपने कोटे की सीटें बचाने की टेंशन है तो आम आदमी पार्टी अपनी सीटों के साथ दूसरी सीटें जीतकर यह दिखाना चाहती है कि दिल्ली में अभी भी उसका असर कायम है.
मुंडका सीट: कांग्रेस से मुकेश, बीजेपी से जयपाल सिंह दराल और आम आदमी पार्टी से अनिल लाकड़ा मैदान में हैं.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









