
दिल्ली में युवक की पीट-पीटकर हत्या, प्रसाद उठाकर खाने से नाराज लोगों ने खंभे से बांधकर मारे बेल्ट और डंडे
AajTak
दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस युवक को स्थानीय लोगों ने खंभे से बांधा और पिटाई की थी. आरोप है कि मानसिक रूप से बीमार युवक ने धार्मिक कार्यक्रम में रखे प्रसाद को उठाकर खा लिया था, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई.
राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि ये युवक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा था. वहां प्रसाद उठाकर खा लिया, इससे नाराज लोगों ने युवक को खंभे से बांधा और मारपीट की, जिससे उसकी जान चली गई. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं.
मामला नंद नगरी थाना इलाके का है. स्थानीय लोगों के अनुसार, सुंदर नगरी में मोहम्मद ईसार नाम का लड़का मानसिक रूप से बीमार था. वो 26 सितंबर की तड़के करीब 4 बजे घूमते हुए अपने घर के पास बने एक मंदिर पहुंचा. वहां धार्मिक कार्यक्रम के चलते चौकी लगी हुई थी. ईसार ने मंदिर के पास बनी चौकी से प्रसाद के रूप में केला उठाया और खाने लगा. मौके पर मौजूद लोगों ने ईसार को पकड़ लिया और एक खंभे से रस्सी लगाकर बांध दिया. उसके बाद बेल्ट और डंडों से पिटाई की.
'पिटाई करने का बनाया वीडियो'
घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि आरोपी किस तरह मानसिक बीमार युवक को पीट रहे हैं. घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो गया. बताया यह भी जा रहा है कि पिटाई से ईसार को गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.
'इलाका संवेदनशील, मौके पर पुलिसबल तैनात'
बताते चलें कि यह इलाका काफी संवेदनशील माना जाता है. इससे पहले एक हिंदू लड़के की हत्या के बाद कुछ संगठनों ने इलाके में काफी दिन तक प्रदर्शन किया था. उस मामले में राजनीतिक लोगों का भी इस इलाके में आना-जाना लगा रहा था. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इलाके में काफी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








