
दिल्ली में म्यूजिक बजाने को लेकर विवाद में युवक की बेरहमी से हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली में म्यूजिक बजाने को लेकर हुए विवाद में 18 साल के एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक म्यूजिक बजाने को लेकर भीम सेन की कुछ लड़कों से मामूली कहासुनी हुई थी, लेकिन अगली ही शाम उन लड़कों ने कथित रूप से बदला लेने की नीयत से उस पर चाकू से हमला कर दिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
दिल्ली के बादोला गांव (उत्तर-पश्चिमी दिल्ली) में एक कार्यक्रम के दौरान म्यूजिक बजाने को लेकर हुए विवाद ने शनिवार को एक 18 साल के युवक की हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान भीम सेन के रूप में हुई है, जो इसी गांव का निवासी था.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना शनिवार को हुई और गंभीर रूप से घायल भीम सेन को उसके दोस्त द्वारा बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
महेंद्र पार्क थाना पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान म्यूजिक बजाने को लेकर भीम सेन की कुछ लड़कों से मामूली कहासुनी हुई थी, लेकिन अगली ही शाम उन लड़कों ने कथित रूप से बदला लेने की नीयत से उस पर चाकू से हमला कर दिया.
पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि भीम सेन को दो बार चाकू मारा गया था. 'उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके, घटना के बाद महेंद्र पार्क थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. घटना की सूचना मिलने पर क्राइम टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची और वहां से साक्ष्य जुटाए. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
पुलिस ने जांच के दौरान चार किशोरों को हिरासत में लिया है, जिन पर इस हमले में शामिल होने का आरोप है. हालांकि, अभी तक हमले में इस्तेमाल चाकू बरामद नहीं हो पाया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










