
दिल्ली में मां-बेटी को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती, प्रॉपर्टी विवाद का शक
AajTak
दिल्ली में रविवार को एक महिला और उसकी बेटी को उस समय गोली मार दी गई, जब दोनों मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचीं थीं. इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आए दिन गंभीर अपराध की घटनाएं सामने आती हैं. दिवाली वाले दिन ऐसी ही एक घटना सामने आई है, जिसमें मां और बेटी पर फायरिंग हुई, जिसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
उत्तर पश्चिम दिल्ली में रविवार को महिला और उसकी बेटी को गोली मार दी गई. इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. यह घटना बाहरी इलाके के खेड़ा गांव की है.
दिल्ली में बिल्डर की पत्नी की गोली मारकर हत्या, हमलावर ने किया सुसाइड
मंदिर में पूजा करने पहुंची थीं दोनों पीड़ित
जानकारी के मुताबिक, इस घटना में जिस महिला और बेटी पर गोली चलाई गई है, ये दोनों लोग स्थानीय मंदिर में पूजा करने के लिए आए थे, जहां एक अज्ञात हमलावर ने उन पर कई बार गोली चलाई. जिसके बाद दोनों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
राजधानी दिल्ली में दोहरे हत्याकांड से सनसनी... एक युवक को गोली मारी तो दूसरे को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











