
दिल्ली में बेनिटो जुआरेज मार्ग अंडरपास का उद्घाटन, गुरुग्राम जाने वालों को मिलेगी जाम से राहत
AajTak
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने शनिवार को 143.8 करोड़ रुपये की लागत से वाई शेप में बनाए गए 1.2 किलोमीटर लंबे अंडरपास का उद्घाटन किया. इससे गुरुग्राम आने-जाने वाले यात्रियों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से गुरुग्राम आने-जाने वालों के लिए खुशखबरी है. उन्हें अब भारी जाम से नहीं जूझना पड़ेगा. दिल्ली-गुरुग्राम रोड पर बने बेनिटो जुआरेज मार्ग अंडरपास को अब आम नागरिकों के आवागमन के लिए खोल दिया गया है. वाई शेप में बने इस मार्ग का शनिवार को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने किया.
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने वाई शेप में बनाए गए 1.2 किलोमीटर लंबे अंडरपास का उद्घाटन किया. ये अंडरपास वन-वे है. इस अंडरपास का उद्घाटन करने के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि ये दिल्ली का पहला ऐसा अंडरपास है जो Y शेप में है. गुड़गांव और दिल्ली आने जाने वाले लाखों लोगों को इससे फायदा होगा.
उन्होंने कहा कि इस अंडरपास को आवागमन के लिए खोल दिए जाने से 2100 लीटर डीजल/ पेट्रोल की बचत होगी. दिल्ली के डिप्टी सीएम ने कहा कि जब नगर निगम की सत्ता हाथ में आएगी तो निगम की सड़कें भी ठीक करेंगे. उन्होंने कहा कि फिलहाल लोकनिर्माण विभाग (PWD) की 1400 किलोमीटर लंबी सड़क को खूबसूरत बनाया जा रहा है.
दिल्ली के डिप्टी सीएम ने कहा कि अंडरपास के अंदर खूबसूरत पेंटिंग भी बनाई गई है. ट्रैफिक जाम की समस्या पर सरकार काम कर रही है. उन्होंने ये भी दावा किया कि दिल्ली में भारी बारिश के बावजूद बड़े पॉइंट्स पर जलभराव नहीं हुआ है. बताया जाता है कि सुबह गुरुग्राम से दिल्ली आने के लिए और शाम को दिल्ली से गुरुग्राम जाने के लिए इस अंडरपास का इस्तेमाल किया जाएगा. वन वे की वजह से अंडरपास से आवाजही में कोई समस्या न हो, इसके लिए सरकार योजना बनाने में जुटी है.
निर्माण पर आई है 143.8 करोड़ रुपये की लागत
Y शेप के 'बेनिटो जुआरेज मार्ग' अंडरपास के निर्माण पर 143.8 करोड़ रुपये की लागत आई है. दिल्ली सरकार की ओर से दावा किया गया है कि इस अंडरपास से आवागमन शुरू होने के बाद दिल्लीवालों के 18 करोड़ रुपये हर साल बचेंगे. बेनिटो जुआरेज मार्ग अंडरपास से हर एक घंटे में 2100 वाहनों के निकलने के अनुमान जताए जा रहे हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










