
दिल्ली में बिल्डिंग से कूदा विदेशी नागरिक, बोला- माता-पिता की मौत की खबर सुनकर सदमे में आ गया था
AajTak
दिल्ली में एक नाइजीरियन नागरिक बिल्डिंग से कूद गया. लोगों ने जब नाइजीरियन को रोड पर घायल हालत में पड़े देखा तो पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने नाइजीरियन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. बताया जा रहा है कि शख्स अपने माता-पिता की मौत की खबर सुनने के बाद सदमे में था.
राजधानी दिल्ली के निहाल विहार से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक इमारत की दूसरी मंजिल से विदेशी नागरिक ने छलांग लगा दी. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. यह घटना 18 मार्च की बताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घायल विदेशी नागरिक नाइजीरिया का रहने वाला है.
बताया जा रहा है कि विदेशी नागरिक ने जब बिल्डिंग से छलांग लगाई तो एक शख्स ने उसे देखा तो तुरंत मदद करने पहुंच गया. इस दौरान विदेशी नागरिक ने उसे कसकर पकड़ लिया. मदद करने पहुंचे शख्स को विदेशी की पकड़ से छुड़ाने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. इस दौरान कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी, तब जाकर उसने मददगार को छोड़ा. घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी.
यहां देखें वीडियो
संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में कराया गया भर्ती
मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने विदेशी नागरिक को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस के अनुसार, उसकी पहचान 37 साल के Ndinojuo के रूप में हुई है. Ndinojuo नाइजीरिया का रहने वाला है.
पुलिस को Ndinojuo ने बताया कि उसे पता लगा कि उसके माता-पिता की नाइजीरिया में मौत हो गई है, इसकी वजह से वह डिप्रेशन में चला गया था और ऊपर से कूद गया. सदमे में आकर उसने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










