
दिल्ली में फॉर्च्यूनर सवार प्रॉपर्टी डीलर पर 8-10 राउंड फायरिंग, जिम जाते वक्त गोलियों से भून डाला
AajTak
राजधानी दिल्ली में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां पश्चिम विहार इलाके में सुबह के समय जिम जा रहे प्रॉपर्टी डीलर की गाड़ी पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस घटना में मौके पर ही कार सवार की मौत हो गई. वारदात को बेहद नजदीक से अंजाम दिया गया, जिससे पुलिस इसे साजिशन हत्या मान रही है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक फॉर्च्यूनर कार में बैठे प्रॉपर्टी डीलर की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई. प्रॉपर्टी डीलर अपने घर से जिम जाने के लिए निकले थे. इसी दौरान सुबह करीब 7:15 बजे अज्ञात हमलावरों ने एक के बाद एक 8 से 10 राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए.
गोली लगने से घायल प्रॉपर्टी डीलर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि राजकुमार अपने घर से जिम के लिए निकले थे. राजकुमार दलाल पश्चिम विहार में ही रहते थे और पेशे से प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे.
हमलावरों ने 8 से 10 राउंड फायरिंग की, जिनमें से कई गोलियां सामने से मारी गईं. गोलीबारी के दौरान इलाके में दहशत का माहौल बन गया. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल राजकुमार को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत बता दिया.
यह भी पढ़ें: Ranchi: दिनदहाड़े पूर्व जिला परिषद सदस्य अनील टाइगर की गोली मारकर हत्या, सड़क जाम, एक बदमाश गिरफ्तार
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से एक दर्जन से ज्यादा गोलियों के खोखे बरामद हुए हैं. फॉरेंसिक टीम और क्राइम टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया. एफएसएल (FSL) टीम ने कार और आस-पास के इलाके से साक्ष्य जुटाए.
पुलिस ने बताया कि हमलावर स्कूटी या बाइक सवार हो सकते हैं, जो पहले से राजकुमार का पीछा कर रहे थे. हत्या के पीछे रंजिश, लेन-देन या आपसी दुश्मनी की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







