
दिल्ली में फिर बढ़ा यमुना का जलस्तर, हथिनीकुंड और वज़ीराबाद बैराज से छोड़ा गया पानी
AajTak
दिल्ली में यमुना का जलस्तर फिर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है. शनिवार शाम 8 बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज पर जलस्तर 205.11 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से कुछ ही नीचे है. बाढ़ नियंत्रण विभाग ने सभी एजेंसियों को अलर्ट पर रखा है. वज़ीराबाद और हथिनकुंड बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है.
देश की राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है. शनिवार शाम करीब 8 बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज (ओल्ड यमुना ब्रिज) पर जलस्तर 205.11 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 205.33 मीटर है. जलस्तर में हो रही यह वृद्धि बाढ़ जैसी स्थिति की आशंका को बढ़ा रही है, जिस पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है.
खतरे के निशान के करीब पहुंची यमुना नदी
बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों के मुताबिक, यमुना का जलस्तर बढ़ने का मुख्य कारण हथिनीकुंड और वज़ीराबाद बैराज से छोड़ा जा रहा पानी है. हथिनकुंड बैराज से हर घंटे लगभग 36,000 क्यूसेक और वज़ीराबाद बैराज से 44,320 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. इन दोनों बैराजों से छोड़ा गया पानी करीब 48 से 50 घंटे में दिल्ली पहुंचता है. अधिकारी का कहना है कि ऊपरी क्षेत्रों से अपेक्षाकृत कम डिस्चार्ज होने के बावजूद जलस्तर बढ़ रहा है और यह लगातार चेतावनी स्तर को छू रहा है.
बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, दिल्ली में चेतावनी स्तर 204.5 मीटर है जबकि खतरे का निशान 205.33 मीटर पर है. यदि जलस्तर 206 मीटर तक पहुँचता है तो निचले इलाकों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है.
अलर्ट मोड पर सभी एजेंसियां
फिलहाल, बाढ़ नियंत्रण विभाग ने सभी संबंधित एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा है और प्रभावित इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है. निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की जा रही है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








