
दिल्ली में फिर झाग-झाग हुई यमुना, केजरीवाल सरकार की कोशिश नहीं आई काम
AajTak
मार्च के दूसरे हफ्ते में झाग दिखने की बड़ी वजह है, दिल्ली में तापमान का कम हो जाना. बारिश की वजह से तापमान गिरा तो झाग पानी के ऊपर आ गया जबकि गर्मियों में अगर इतना ही टॉक्सिक झाग इसलिए पानी की सतह पर नही आ पाता क्योंकि बैक्टीरियल एक्टिविटी हो जाती है और झाग खत्म हो जाता है.
दिल्ली में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण के बीच यमुना में फिर दिखे जहरीले झाग ने टेंशन बढ़ा दी है.आम तौर पर यमुना में बारिश के बाद विंटर शुरू होते ही ये झाग नदी पर तैरता नजर आता था. छठ त्योहार हर साल इसे लेकर खूब राजनीति भी होती है.लेकिन इस बार यह मार्च के महीने में ही यमुना नदी में दिखने लगा है. पिछले साल छठ त्योहार पर दिल्ली सरकार ने इन झाग को छुपाने के लिए सिलिकॉन केमिकल का इस्तेमाल जरूर किया था, लेकिन अब एक बार फिर से हालात पहले जैसे हो गए हैं.
यमुना नदी में फिर प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है. कालिंदी कुंज में यमुना में सफेद रंग की झाग की चादर छा गई है. यमुना में प्रदूषण के चलते ये झाग नजर आता है. दरअसल, यमुना के पानी में डिसाल्व ऑक्सीजन का मात्रा या तो खत्म होने या टॉक्सिक बढ़ने की स्थिति में झाग नजर आने लगता है. छठ में ओखला बैराज का गेट खोला जाता है तो काफी ऊंचाई से पानी यमुना में गिरता है लिहाजा झाग की परत बन जाती है. सीपीसीबी की रिपोर्ट ये कहती है कि छठ में ओखला बैराज के साथ ही आईटीओ पर इसी वजह से झाग दिखती है. सीपीसीबी के साथ ही डीपीसीसी ने झाग की इस परते के लिए फास्फेट और सर्फेक्टेंट को जिम्मेदार माना है.
झाग के 2 बड़े स्रोत
यमुना के पानी में डिटरजेंट की मात्रा सीवेज से या फिर इंडस्ट्री से निकलने वाले कचरे से आती है. इंडस्ट्री से निकला कचरा भले ही कम हो, लेकिन सीवेज से निकले कचरे से ज्यादा खतरनाक होता है. यमुना जिए अभियान के कन्वीनर मनोज मिश्र का कहना है कि ज्यादातर सरकारों का ध्यान महज सीवेज ट्रीटमेंट प्लान बनाने पर रहता है, जबकि यमुना के पानी में industrial affluent ज्यादा गिरने की वजह से यमुना के पानी में झाग बनता है.
मार्च में झाग क्यों?
मार्च के दूसरे हफ्ते में झाग दिखने की बड़ी वजह है, दिल्ली में तापमान का कम हो जाना. बारिश की वजह से तापमान गिरा तो झाग पानी के ऊपर आ गया जबकि गर्मियों में अगर इतना ही टॉक्सिक झाग इसलिए पानी की सतह पर नही आ पाता क्योंकि बैक्टीरियल एक्टिविटी हो जाती है और झाग खत्म हो जाता है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






