
दिल्ली में फिर 'चाकूबाजी', युवक की हत्या से सनसनी, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात
AajTak
साउथ दिल्ली के नेब सराय थाना क्षेत्र के राजू पार्क इलाके में चाकू से ताबड़तोड़ वार करके एक युवक की हत्या कर दी गई है. ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. बताया जा रहा है युवक के शरीर पर एक दर्जन से ज्यादा जख्म के निशान मिले हैं. मृतक की पहचान सचिन के रूप में हुई है.
राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेयरी में 'साक्षी हत्याकांड' के बाद एक और सनसनीखेज वारदात साउथ दिल्ली में नेब सराय थाना क्षेत्र के राजू पार्क इलाके से सामने आई है. यहां चाकू से ताबड़तोड़ वार करके युवक की हत्या कर दी गई है. ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें साफतौर पर देखा जा सकता है कि दो लोग एक युवक को चाकू से गोद रहे हैं.
बताया जा रहा है उसके शरीर पर एक दर्जन से ज्यादा जख्म के निशान मिले हैं. मृतक की पहचान सचिन के रूप में हुई है, वह राजू पार्क इलाके का रहने वाला था. मृतक के रिश्तेदार का कहना है कि जिस जगह पर चाकू मारकर सचिन की हत्या की गई है, वहां अक्सर दबंग लड़के घूमते रहते हैं. मगर, पुलिस पेट्रोलिंग नहीं होने से इनके हौसले बुलंद रहते हैं.
'कॉल करने के काफी देर बाद आई पुलिस'
उन्होंने बताया कि सचिन पर हमले के बाद पुलिस को कॉल की गई थी, लेकिन वो काफी देर बाद आई. इसकी वजह से घायल का ज्यादा खून बह गया और उसे हॉस्पिटल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
देखिए वीडियो...
इस मामले की पुष्टि करते हुए डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने बताया कि सचिन राजू पार्क के सी-ब्लॉक का रहने वाला था. नेबसराय थाना की पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए छानबीन कर रही है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









