
दिल्ली में फार्मेसी रजिस्ट्रेशन घोटाले का भंडाफोड़... पूर्व रजिस्ट्रार और क्लर्क समेत 47 आरोपी गिरफ्तार
AajTak
स्वास्थ्य विभाग (दिल्ली सरकार) ने 30 जनवरी 2024 को शिकायत दर्ज कराई थी कि दिल्ली फार्मेसी काउंसिल के तत्कालीन रजिस्ट्रार कुलदीप सिंह ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कई लोगों को फार्मासिस्ट के रूप में रजिस्टर किया. जांच के बाद मामला दर्ज कर ACB ने कार्रवाई शुरू की.
दिल्ली की एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने फर्जी फार्मेसी रजिस्ट्रेशन रैकेट का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में पूर्व रजिस्ट्रार, क्लर्क, दलाल, प्रिंटिंग शॉप मालिक, फार्मेसी कॉलेजों के कर्मचारी और 35 फर्जी फार्मासिस्ट समेत कुल 47 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
स्वास्थ्य विभाग (दिल्ली सरकार) ने 30 जनवरी 2024 को शिकायत दर्ज कराई थी कि दिल्ली फार्मेसी काउंसिल के तत्कालीन रजिस्ट्रार कुलदीप सिंह ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कई लोगों को फार्मासिस्ट के रूप में रजिस्टर किया. जांच के बाद मामला दर्ज कर ACB ने कार्रवाई शुरू की.
कुल 4928 फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन की जांच जारी है और अब तक 35 फर्जी फार्मासिस्ट गिरफ्तार किए गए हैं. जांच में सामने आया कि बिना टेंडर के निजी कंपनी VMC के जरिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चलाई गई. नकली डिप्लोमा और ट्रेनिंग सर्टिफिकेट अपलोड कर फर्जी रजिस्ट्रेशन करवाए गए. कॉलेज कर्मचारियों ने ईमेल के जरिए फर्जी प्रमाणपत्रों की पुष्टि की.
जांच में सामने आया कि संजय नामक दलाल के जरिए रिश्वत लेकर रजिस्ट्रेशन करवाए गए. पूर्व रजिस्ट्रार कुलदीप सिंह ने पद छोड़ने के बाद भी 232 रजिस्ट्रेशन अप्रूव किए. फर्जी सर्टिफिकेट छापने वाले प्रिंटिंग शॉप मालिक और अन्य आरोपियों की संलिप्तता उजागर हुई है. इस घोटाले में कई और खुलासे हो सकते हैं, ACB की जांच जारी है.
फार्मेसी रजिस्ट्रेशन घोटाले में एक्शन

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








