
दिल्ली में फार्महाउस से 200 करोड़ की ड्रग बरामद, नोएडा का सेल्स मैनेजर निकला इंटरनेशनल सिंडिकेट का मास्टरमाइंड
AajTak
दिल्ली में NCB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फार्महाउस से 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की ड्रग बरामद की है. जांच में नोएडा में रहने वाले अमरोहा निवासी शेन वारिस को गिरफ्तार किया गया, जिसने सिंथेटिक ड्रग नेटवर्क में अपनी भूमिका कबूल की. उसकी सूचना पर छतरपुर से 328.54 किलो मेथाम्फेटामिन मिली. पूरा गिरोह विदेशी ऑपरेटरों के निर्देश पर चलता था. NCB नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने राजधानी दिल्ली में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की ड्रग्स बरामद की है. यह कार्रवाई एक फार्महाउस पर छापेमारी से शुरू हुई, जहां से मिली अहम लीड के आधार पर NCB ने लगातार तीन दिनों तक ऑपरेशन चलाया. इस ऑपरेशन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय सिंथेटिक ड्रग नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है.
जांच के दौरान टीम को ऐसी जानकारियां मिलीं, जिससे पता चला कि यह पूरा गिरोह विदेशी ऑपरेटर्स के निर्देश पर काम कर रहा था. फार्महाउस रेड के बाद दिल्ली-NCR में कई ठिकानों की निगरानी बढ़ाई गई और संदिग्धों की गतिविधियों को ट्रैक किया गया.
यह भी पढ़ें: हाई-प्रोफाइल परिवार, मुबंई और गोवा से कनेक्शन... MD ड्रग्स के साथ 25 साल की युवती गिरफ्तार
नोएडा से पकड़ा गया मुख्य आरोपी शेन वारिस
NCB ने इस ऑपरेशन में 25 वर्षीय शेन वारिस को गिरफ्तार किया, जो मूल रूप से यूपी के अमरोहा जिले के मंगरौली गांव का रहने वाला है. गिरफ्तारी के समय वह नोएडा सेक्टर-5, हरौला में किराए पर रह रहा था और एक कंपनी में सेल्स मैनेजर के पद पर काम करता था. जांच में पता चला कि शेन अपने "बॉस" के निर्देश पर फेक सिम कार्ड और व्हाट्सऐप, जांगी जैसे गुप्त चैट ऐप का इस्तेमाल करता था, ताकि उसकी लोकेशन और गतिविधियां ट्रेस न हो सकें.
शेन को 20 नवंबर 2025 को पकड़ा गया. पूछताछ में उसने ड्रग नेटवर्क में अपनी भूमिका स्वीकारी और कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं. उसने एक महिला एस्टर किमीनी का नाम भी बताया, जिसके जरिए एक बड़ा नशे का कंसाइनमेंट पोर्टर राइडर के जरिए भेजा गया था. उसने उसका पता और संपर्क जानकारी भी NCB को दे दी.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










