
दिल्ली में फर्जी CBI अफसर बनकर आए बदमाश, कारोबारी के ऑफिस से लूट ले गए 2.3 करोड़, गैंग में महिला भी शामिल
AajTak
दिल्ली के विवेक विहार इलाके में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर आए एक गैंग ने कारोबारी के दफ्तर से करीब 2.3 करोड़ रुपये की लूट कर ली. पुलिस की तफ्तीश में खुलासा हुआ कि गिरोह ने नकली रेड डालकर वारदात को अंजाम दिया. कारोबारी के कर्मचारियों को बंधक बनाकर पैसे लूट लिए. इस हाई-प्रोफाइल लूटकांड में दो आरोपी अरेस्ट हुए हैं और 1.08 करोड़ रुपये बरामद किए जा चुके हैं.
राजधानी दिल्ली में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां नकली सीबीआई अफसर बनकर आए गैंग ने कारोबारी के दफ्तर से 2.3 करोड़ रुपये की लूट कर ली. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है. पुलिस ने एक करोड़ से ज्यादा का कैश भी बरामद कर लिया है.
एजेंसी के अनुसार, यह मामला पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके का है. पुलिस का कहना है कि शिकायतकर्ता मनप्रीत फाइनेंस, प्रॉपर्टी डीलिंग और कंस्ट्रक्शन के बिजनेस से जुड़े हैं. मनप्रीत गाजियाबाद के इंदिरापुरम के रहने वाले हैं. उन्होंने कहा कि ऑफिस में करीब ढाई करोड़ रुपये रखे थे.
19 अगस्त को मनप्रीत ने अपने दोस्त रवि शंकर को करीब 1.10 करोड़ रुपये ऑफिस से लेकर घर आने के लिए कहा. जैसे ही रवि शंकर कैश से भरा बैग लेकर ऑफिस से बाहर निकला तो दो कारों में सवार चार लोगों ने उसे रोक लिया. इनमें एक महिला भी शामिल थी. इन लोगों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए शंकर के साथ मारपीट की और कैश से भरा बैग छीन लिया.
इसके बाद आरोपी जबरन रवि शंकर को ऑफिस के भीतर ले गए और वहां मौजूद मनप्रीत के कर्मचारी दीपक महेश्वरी को भी बुरी तरह पीटा. ऑफिस में रखा शेष कैश भी उठा ले गए. गिरोह ने दोनों को अपनी गाड़ियों में बंधक बना लिया. रवि शंकर को चिंतामणि अंडरपास के पास और महेश्वरी को निगमबोध घाट के पास धमकाते हुए छोड़ दिया.
यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस की फर्जी अफसर बनकर 3 साल से कर रही थी ठगी, बेरोजगारों को नौकरी का दिया झांसा
इस मामले की शिकायत मनप्रीत ने पुलिस से की. शिकायत के बाद पुलिस ने विवेक विहार थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपियों की गाड़ियां नजर आईं. जांच में पता चला कि ये वाहन दिल्ली के साकेत स्थित एक एनजीओ के नाम पर किराए पर लिए गए थे.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









