
'दिल्ली में प्रदूषण बढ़ा, सो रही सरकार...', आम आदमी पार्टी ने BJP को घेरा
AajTak
आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय का कहना है कि दिल्ली में बीजेपी की चार इंजन की सरकार होने के बावजूद विक्टर एक्शन प्लान में देरी क्यों की गई? इस प्लान की घोषणा अब की गई है तो यह लागू कब होगा?
दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. पार्टी नेता गोपाल राय का कहना है कि राजधानी में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है लेकिन बीजेपी सरकार सो रही है.
दिल्ली के पूर्व मंत्री गोपाल राय ने कहा कि राजधानी के अंदर लगातार प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है. दीवाली पास है और सरकार सो रही है. 15 दिन बाद आनन-फानन में कल बीजेपी की सरकार ने मीटिंग कर विंटर एक्शन प्लान घोषित करने का कोरम पूरा किया.
उन्होंने कहा कि दीवाली के बाद हम सब हर साल देखते हैं कि प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगता है. आज मैं सरकार से पूछना चाहता हूं कि आखिर एक महीने से सरकार कहां सो रही थी? हर बार 15 सितंबर से विंटर एक्शन प्लान की प्रक्रिया शुरू होती रही है और एक अक्टूबर से पहले दिल्ली का विंटर एक्न प्लान घोषित हो जाता था. लेकिन इस बार 15 दिन बार विंटर प्लान क्यों घोषित हुआ? सरकार को इसका जवाब देना चाहिए.
गोपाल राय ने कहा कि अब तो चार इंजन की सरकार है. केंद्र में उनकी सरकार है. दिल्ली में उनकी सरकार है. LG उनके है, दिल्ली पुलिस उनकी है. एमसीडी उनकी है. तो 15 दिन तक एक्शन प्लान क्यों नहीं बन पाया? कौन इसका जिम्मेदार है? अधिकारी जिम्मेदार हैं, मंत्री जिम्मेदार हैं, पूरी सरकार जिम्मेदार है? क्यों लापरावही की गई? प्रदूषण के खतरे से लोगों की जिंदगी पर जो प्रभाव पड़ता है. उसका जिम्मेदार कौन है? अभी आनन-फानन में कल जो प्लान घोषित किया गया, वो लागू कब होगा? दिवाली आ गई है और वॉर रूम शुरू नहीं हो पाया. वॉर रूम की एक मीटिंग अभी तक नहीं हो पाई. ग्रीन वॉर रूम शुरू नहीं कर सकते तो जो काम पहले से चल रहा था, उसे तो ठीक करना चाहिए था.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









