
दिल्ली में प्रदूषण की मार, सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत ने छोड़ी मॉर्निंग वॉक, कहा- सुबह के मुकाबले शाम को रहता है कम
AajTak
दिल्ली में प्रदूषण का बढ़ता स्तर अब लोगों की दिनचर्या को भी प्रभावित करने लगा है. सीजेआई ने प्रदूषण के कारण मॉर्निंग वॉक बंद कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रदूषण के बढ़ते स्तर के कारण वर्चुअली पेश होने की इजाजत भी कोर्ट से मांगने लगे हैं.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक रूप लेता जा रहा है. खतरनाक रूप से बढ़ते प्रदूषण का असर अब आम जनजीवन पर भी पड़ने लगा है. वायु प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया है, कि लोगों को अब मॉर्निंग वॉक जैसी रूटीन भी छोड़नी पड़ रही है. सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस सूर्यकांत ने भी मॉर्निंग वॉक बंद कर दिया है. उन्होंने एक मामले की सुनवाई के दौरान खुद ही इस बात की जानकारी दी है.
सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत ने बिहार एसआईआर से संबंधित याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा कि सुबह की सैर पर जाना बंद कर रखा है. अब कोर्ट से घर जाने के बाद अपने आवासीय परिसर में ही शाम की सैर करते हैं. उन्होंने सुबह की बजाय शाम को वॉक करने के पीछे का कारण भी बताया और कहा कि सुबह के मुकाबले शाम के समय प्रदूषण कम रहता है. दरअसल, बिहार में एसआईआर को लेकर दाखिल याचिकाओं पर चुनाव आयोग के वकील ने डिजिटली पेश होने की अनुमति कोर्ट से मांगी.
चुनाव आयोग के वकील राकेश द्विवेदी ने सुनवाई के दौरान अपनी सेहत का हवाला दिया और कोर्ट से सुनवाई के लिए वर्चुअली पेशी की अनुमति देने की मांग की. वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने भी कहा कि प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. साल दर साल यह बढ़ रहा है और इसके लिए कुछ भी नहीं किया जा रहा है. इन दोनों सीनियर एडवोकेट्स की चिंता से सहमति जताते हुए CJI जस्टिस सूर्यकांत ने भी कहा कि मैं भी आजकल मॉर्निंग वॉक पर नहीं जा रहा हूं, लेकिन कोशिश करता हूं कि शाम को जाऊं.
इसी बीच कोर्ट को यह बताया गया कि वर्चुअल हियरिंग दोबारा लागू करने के लिए कोई आदेश जारी किया जाए. इस पर सीजेआई ने कहा कि ऐसे ही कोई आदेश जारी नहीं किया जा सकता. इस मामले में और भी स्टेकहोल्डर यानी कि बार से भी बात करनी होगी. सीजेआई ने इस पर विचार करने की बात कही. सीजेआई ने यह भी कहा कि बार कुछ सुझावों के साथ सामने आए, तो उसके आधार पर हम इस मामले में कोई आदेश जारी कर सकें.
यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण पर PMO सख्त... अब इन वाहनों पर होगा कड़ा एक्शन
बिहार एसआईआर के मामले पर सुनवाई के दौरान सीजेआई ने मीडिया की तारीफ की और कहा कि हमें मीडिया का भी शुक्रगुजार होना चाहिए कि बिहार जिस तरह रिपोर्टिंग की गई, उससे रिमोट एरिया में भी लोगों को सभी चीजों की जानकारी होती रही. सबको यह पता चलता रहा कि कब-कब क्या-क्या हो रहा है और कैसे क्या करना है. ऐसे में क्या कोई उस प्रक्रिया के लिए कह सकता है कि इसके बारे में मुझे पता नहीं था?

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







